सुनीता आहूजा ने दोनों बच्चो के सामने गोविंदा को किया किस, रिएक्शन देख फैन्स बोले- ये सही है...

Sunita Ahuja Kissed Govinda Video Viral: सुनीता आहूजा और गोविंदा की तलाक की खबरें काफी ज्यादा जोर पकड़ रही थी और इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस पर दोनों ने बयान भी दिया था। कहा तो यह भी गया था कि सुनीता आहूजा ने कुछ वक्त पहले गोविंद को नोटिस भेजा था लेकिन बाद में दोनों के बीच में सब कुछ सॉल्व हो गया था।
लेकिन अब इसी बीच सुनीता आहूजा और गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि गोविंदा और सुनीता दोनों ही केक काटते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान जैसे ही गोविंद केक काटते हैं वैसे ही सुनीता उनको लिप किस कर देती है।
इस वीडियो में सुनीता आहूजा और गोविंदा के दोनों बच्चे यानी कि यशवर्धन और उनकी बेटी भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में देखने वाली बात तो यह है कि सुनीता ने जैसे ही गोविंद को लिप किस किया वैसे ही उनके दोनों बच्चे बहुत ही हैरानी के साथ में अपने माता-पिता को देखने लग गए।
अब लगातार सुनीता आहूजा और गोविंदा के इस वीडियो पर खूब कमेंट आते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोग तो इस जोड़ी को प्यार देते हुए देखे जा सकते हैं। काफी लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों पति-पत्नी है तो दोनों का किस करना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि काफी सारे लोग दोनों के बच्चों की रिएक्शन की बात करते नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications