गोविंदा से तलाक की खबरों के बीच सुनीता अहूजा ढूंढ रही हैं काम, बोलीं- 'नाम और पैसा कमाना है'

sunita Ahuja govinda

Sunita Ahuja statement during Divorce News- गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा को लेकर चर्चा है और कुछ समय पहले से तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तलाक को लेकर लोग भड़क गए थे।

लोगों का कहना था कि शादी के इतने सालों के बाद तलाक लेने का क्या मतलब है। लेकिन तलाक की इन खबरों के बीच सुनीता अहूजा ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल सुनीता अहूजा चाहती हैं कि वो अपने पैरों पर खड़ी हो जाएं और खुद कुछ ना कुछ कमाई करना शुरु करें। सुनीता अहूजा ने ये बात क्यों कही है इसका लोग कई तरह का मतलब निकाल रहे हैं।

क्या बोलीं सुनीता

सुनीता इस दौरान एक समाचार एजेंसी से बात कर रहीं थीं और उनका कहना था कि, मैने माता रानी से प्रार्थना की है इस साल मुझे ढेर सारा काम मिले। वो चाहती हैं कि वो इंडिपेंडेंट हो जाएं क्यों उनके बच्चे टीना और यशवर्धन भी बड़े हो गए हैं। वो अपना नाम कमाना और पैसा कमाना चाहती हैं।

उनका कहना है कि ऐसा करना काफी अच्छी फीलिंग देता है। सुनीता का नाम एक शो जुड़ रहा है और कहा जा रहा है कि वो अगले सीजन का हिस्सा बन सकती हैं। इस शो का नाम ''फैब्युलस लाइफ विद बॉलीवुड वाइव्स'' है। देखने वाली बात होगी कि सुनीता इसका हिस्सा बनती हैं या नहीं।

गोविंदा को भी नहीं मिल रहा काम

एक जमाने में सुपरस्टार रहे गोविंदा इस वक्त फ्री हैं। वो लगातार काम करना चाहते हैं लेकिन उनको काम नहीं मिल रहा है। हालांकि एक फिल्म में उन्होने निगेटिव रोल करना भी ट्राय किया था लेकिन उससे भी बात नहीं बनी थी। देखने वाली बात होगी कि वो वापसी कब करते हैं। सुनीता अहूजा भी काम करेंगी और पति देव भी काम ढूंढ रहे हैं।

Read more about: sunita ahuja govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X