गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की नहीं थी सुनीता को जानकारी, मिली खबर तो बोलीं- जब पत्नी की हाय लगती है तो इंसान...

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपने स्वास्थ्य को लेकर हेडलाइन में बने हुए हैं। साथ ही में उनकी पत्नी सुनती आहूजा आए दिनों लगातार खुलासे करती नजर आती हैं। कभी सुनीता कहती हैं कि उन्हें लगता है कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है वह इस उम्र में उन्हें चीट कर रहे हैं। तो कभी सुनीता कहती हैं कि एक समय था जब वह चाहती थीं कि सातों जन्म गोविंदा ही उन्हें बतौर पति मिलें, लेकिन अब उनके शब्द बदले नजर आ रहे हैं।
दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से उड़ीं, लेकिन फिर अचानक दोनों ने दीवाली के मौके पर साथ आकर तलाक की खबरों को शांत किया, लेकिन गोविंदा को लेकर आ रहे सुनीता के लगातार बयान कुछ और ही कहानी कहते हैं, लेकिन फिर भी फैन्स दोनों के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
पत्नी की हाय इंसान को नीचे गिरा देती है
गोविंदा की तबीयत बिगड़ने के बाद पत्नी सुनीता ने हाल ही में एक व्लॉग बनाया जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। गोविंदा की पत्नी सुनीता कहती नजर आ रही हैं कि मैं सोच रही थी कि आपके बहुत सवाल हैं तो पहले कमेंट पढ़कर उसका जवाब देती हूं। एक फैन ने सुनीता से पूछा कि 'मैंम मैं किस मंदिर जाऊं कि मेरी पत्नी मुझ पर कभी शक ना करे ?' इसपर सुनीता कहती हैं कि 'आपको किसी भी मंदिर जाने की जरूरत नहीं है। आप बस पत्नी के साथ लॉयल रहो। आप अपनी पत्नी को प्यार करो। उसके साथ समय बिताओ। उसे प्यार दो। घुमाओ उसे और उसकी सारी इच्छाएं पूरी करो।'
जब बिगड़ी गोविंदा की तबीयत तब नहीं थीं पास सुनीता
सुनीता ने आगे कहा कि 'पत्नी को कभी धोखा मत देना। उसके साथ कभी भी चीटिंग मत करना क्योंकि जब पत्नी का हाय लगती है तब इंसान चाहें कितनी भी ऊंचाई पर क्यों ना हो गिर ही जाता है।' इस सवाल के बाद दूसरे फैन ने गोविंदा की तबीयत के बारे में सुनीता से सवाल किया। इसपर सुनीता कहती हैं कि 'जब गोविंदा की तबीयत बिगड़ी थी तब मैं वहां मौजूद नहीं थी, लेकिन मुझे बाद में पता चला था कि वो बेहोश हो गए थे और इसीलिए उन्हें अस्पताल में भी भर्ती किया गया था, लेकिन अब गोविंदा ठीक हैं।' सुनीता के इन शब्दों को सुन फैन्स तो कंफ्यूज हो गए। जहां एक फैन ने कहा-लगता है दोनों साथ नहीं रहते। तो वहीं दूसरे ने लिखा- ऐसे कौन जवाब देता है।


Click it and Unblock the Notifications