गोविंदा संग तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता का वीडियो वायरल, हाथ जोड़ते हुए बोलीं- वापस आजा चीची...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपना एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है जिसपर वह आए दिनों अपने व्लॉग्स डालकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं एक खबर और तेजी से वायरल हो रही है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सुनीता आहूजा और गोविंदा तलाक लेने जा रहे हैं। सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग करने और क्रूरता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने व्लॉग में भी कहा था कि जो भी मेरा घर तोड़ रहा है मां काली उसे सजा देगी।
सुनीता आहूजा और गोविंदा के तालक की उड़ी अफवाह
लेकिन वहीं अब सुनीता आहूजा ने अपनी तलाक की खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि वह तलाक नहीं ले रही हैं। उनके जितना प्यार गोविंदा को कोई कर ही नहीं सकता। दोनों के तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा का एक वीडियो फिर से चर्चाओं में आ गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता आहूजा खुल्लम खुल्ला अपने दिल की बात गोविंदा से कहती नजर आ रही हैं।
हाथ जोड़कर ये क्या कह गईं सुनीता आहूजा
इस वीडियो में सुनीता आहूजा हाथ जोड़कर कहती हैं कि ची ची.. वापस आजा मेरे पास। इस बाद शो की होस्ट पूछती हैं कि आपको 90 के दशक का गोविंदा पसंद है या आज का। इसपर सुनीता आहूजा कहती हैं कि 90ts वाला वही गोविंदा पुराना वाला गोविंदा आजा प्लीज चीची आजा वापस मेरे पास। वहीं सुनीता आहूजा के अलग-अलग बयानों के सुन लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर क्या है सच, लेकिन इस वीडियो को देखकर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुनीता सच में गोविंदा से बहुत प्यार करती है। वहीं दूसरे ने लिखा- वैसे आपको जाना चाहिए बिग बॉस में शो हिट हो जाता।


Click it and Unblock the Notifications