'कभी नहीं हो सकता अपने बच्चों की मां को भूल जाऊं' सुनीता आहूजा को खुद लॉक अप से लेने आए गोविंदा
Sunita Ahuja Govinda Lock Upp 2: सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो लॉक अप 2 से बाहर आ चुकी हैं, और मजेदार बात ये है कि सुनीता की बेल कराने के लिए गोविंदा खुद आए थे। बेटी टीना आहूजा भी इस दौरान गोविंदा और सुनीता आहूजा के साथ दिखाई दीं। गोविंदा को सेट पर देखकर सुनीता के एक्सप्रेशन देखने लायक थे।

सुनीता गोविंदा को देखते ही पिघल गई और गोविंदा ने उन्हें गले भी लगाया। ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही इस दौरान इस कपल को यूं साथ में देखकर लगा कि जैसे कुछ पलों के लिए सुनीता ने सारे गिले शिकवे भुला दिए हैं।
गोविंदा ने सुनीता ने बेहद प्यार से पूछा क्या हुआ तू रो रही है? इसपर सुनीता ने अपने बिंदास अंदाज में कहा, "नहीं काहे के लिए।" फिर फराह खान दोनों से बात करते हुए कहती हैं, "अंदर इतना रोई है.. देख चीची प्यार तो ये तेरे से ही करती है।" फिर गोविंदा भी एक दम अपनेपन से कहते हैं, "तो क्या मजाक मजाक में 40 साल निकाल दिए।" फिर फराह खान सुनीता के दिल की बात रखती हैं ऐसे में गोविंदा ने भी अपना नजरिया बताया।
इसके बाद सुनीता आहूजा ने बताया कि आखिर वह क्यों शो से एग्जिट ले रही हैं। उन्होंने कहा, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है, क्योंकि मेरा डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है। मैं बहुत टेंशन ले रही हूं और इसकी वजह यह भी है कि मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं। मैं दर्द में हूं और सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इसी वजह से मैं बार-बार कह रही थी कि मुझे जाना है।"


Click it and Unblock the Notifications