..................... Sunita Ahuja Govinda celebrates ganesh Chaturthi together distributes sweets stop divorce speculations - Hindi Filmibeat

सुनीता गोविंदा को गणपति ने किया एक, ट्विनिंग करते निकले घर से और बांटी मिठाईयां

Govinda Sunita Ahuja

Govinda Sunita Ahuja Ganpati Pooja: देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। विघ्नहर्ता सारे विघ्नों को हर लेते हैं और सब कुछ ठीक कर देते हैं। कुछ ऐसा ही बप्पा ने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में किया है। हाल ही में दोनों के तलाक की खबरें आई इसी बीच अब दिलों को राहत देने वाली तस्वीरें भी आ चुकी हैं। दरअसल, गोविंदा और सुनीता ने साथ में अपने घर पर गणेश पूजा की और बाहर आकर प्रसाद बांटा।

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि गोविंदा और सुनीता एक जैसे मरून कपड़ों में सजे बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। हाथ जोड़कर गोविंदा और सुनीता ने सभी का अभिवादन किया। इसके साथ ही इस कपल ने अपने तलाक औक मनमुटावों की खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि Hauterrfly की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की 37 साल पुरानी शादी अब टूटने के कगार पर है। सुनीता ने अभिनेता गोविंदा पर दूसरी महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाते हुए तलाक लेने का फैसला किया है और तलाक की अर्जी भी डाल दी है। हालांकि अब गणेश चतुर्थी के मौके पर सब साफ हो चुका है कि गोविंदा और सुनीता एक दूसरे के साथ खुश हैं।

Read more about: sunita ahuja govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X