..................... Sunita Ahuja exposed Govinda, 'hugely insulted' her husband in front of Urfi Javed about Avatar - Hindi Filmibeat

सुनीता आहूजा ने खोली गोविंदा की पोल, उर्फी जावेद के सामने Avatar को लेकर पति की 'गजब बेज्जती'

sunita Ahuja

Govinda's wife Sunita on Avatar- गोविंदा ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में मशहूर हॉलीवुड फिल्म अवतार को लेकर कुछ ऐसा दावा किया था जो कि आज तक उनका पीछा नहीं छोड़ता है। दरअसल उन्होने कहा था कि ये जेम्स कैमरन की जबरदस्त फिल्म पहले उनको ऑफर हुई थी लेकिन उन्होने करने से मना कर दिया था।

जी हां, वो दिन है और आज का दिन, गोविंदा के इस बयान पर अक्सर मीम्स बनते हैं और लोग उनका मजाक बनाते हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये किसी को नहीं पता है।

लेकिन हद तो तब हो गई जब उर्फी जावेद के साथ मिलकर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इसपर गोविंदा को रोस्ट कर दिया। इस दौरान उनका कहना था कि, मैं 40 साल से गोविंदा के साथ हूं मुझे पता नहीं कब ऑफर हुई थी। ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

उर्फी ने पूछा था अवतार वाला सवाल

अपने फैशन को लेकर मशहूर उर्फी जावेद के पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा मौजूद थीं। उर्फी जावेद ने पूछा, ''एक गोविंदा जी का वो मीम बहुत वायरल हुआ था, उन्होने बोला था कि अवतार पहले मुझे ऑफर हुई थी।'' सुनीता ने कहा, ''अरे यार मुझे पता नहीं कि कब ऑफर हुई, 40 साल तो मुझे हो गए गोविंदा के साथ। ये अवतार का ट्रैक्टर कब आया मुझे नहीं मालूम।'' उर्फी ने पूछा, ''अगर इतनी बड़ी मूवी गोविंदा जी को ऑफर हुई है तो उन्होने क्यों मना करी?'' सुनीता ने जवाब दिया, ''हुई भी है या नहीं मुझे नहीं पता ना।'' इसके बाद सभी लोग हंसने लगते हैं। अब सुनीता के इस वीडियो ने बवाल काट दिया है। लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

सुनीता के इस बयान पर लोग हैरान हैं और एक यूजर ने लिखा, ''ये बीवी है या रोस्टर।'' एक ने लिखा, ''वो बिल्कुल रियल है।'' एक ने लिखा, ''ये पत्नी है या पनौती।'' एक ने लिखा, ''मैडम ये 2 कोड़ी के लोगो के सामने गोविंदा जी यानी आपके पति के बारे में ऐसे बोलना....आपको क्या सही लगता है??'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो...

Read more about: sunita ahuja govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X