12 सालों से अकेले जन्मदिन मनाती है गोविंदा की पत्नी, बोलीं- केक काट के दारु पी लेती हूं...

Sunita Ahuja Celebrating Her Birthday Alone From Last 12 Years: मशहूर 90 के एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। वह हर एक मुद्दे पर खुलकर बात करना पसंद करती हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में सुनीता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
Curly Tales के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने खुलासा किया कि वह पिछले 12 सालों से अपना जन्मदिन अकेले मनाती हैं। सुनीता तो यह भी बताती है कि उनको ड्रिंक करना बहुत ज्यादा पसंद है। उनके घर में उनका फेवरेट कोण बार काउंटर भी है और यहां पर वह अपनी ड्रिंक एंजॉय करती है।
सुनीता आहूजा ने यहां पर बातचीत के दौरान बताया कि गोविंदा अक्सर लोगों से कहते हैं कि उनके घर में एक धर्म जी हैं। दरअसल सुनीता आहूजा का ड्रिंक के लिए इतना प्यार देखकर गोविंदा मजाक में ऐसा कहते हैं। यहां पर सुनीता ने यह भी क्लियर कर दिया कि "मैं हर दिन नहीं पीती हूं। सिर्फ रविवार को ड्रिंक करती हूं।"
सुनीता आहूजा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "संडे को मेरा चीट डे होता है और कई बार में ज्यादा खुश होती हूं तो पी लेती हूं।" उन्होंने बताया कि वह तकरीबन 12 सालों से अपना जन्मदिन अकेले सेलिब्रेट करती है और उनको खुद के साथ में एंजॉय करना ज्यादा पसंद है।
सुनीता आहूजा ने कहा कि "मैंने अपने बीते सभी साल अपने बच्चों को दे दिए हैं और अब जब वह बड़े हो चुके हैं तो मैं खुद के लिए जीना चाहती हूं। मैं अपने जन्मदिन के दिन सबसे पहले गुरुद्वारा या फिर मंदिर में प्रार्थना करने के लिए जाती हूं। लेकिन जैसे ही 8 बजते हैं तो बोतल खोलकर अकेले केक काट के दारु पी लेती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications