VIDEO: कालभैरव मंदिर में सुनीता आहूजा की इस हरकत पर भड़के लोग, कपाट के अंदर बैठकर हरी साड़ी में..

Sunita Ahuja

Sunita Ahuja KalBhairav Mandir: सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। तलाक की खबरो के बीच जहां अभी तक सुनीता और गोविंदा साथ दिखाई नहीं दिए हैं तो वहीं सुनीता के इंटरव्यू और बयान भी काफी चर्चाओं में आ जाते हैं। अब एक बार फिर से सुनीता का एक लेटेस्ट वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनीता आहूजा की भगवान में गहरी आस्था है और वो अक्सर मंदिरों में दर्शन करती और माथा टेकती दिखाई देती हैं। इस बार सुनीता उज्जैन के काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। सामने आए इस वीडियो में सुनीता मंदिर के कपाट के अंदर प्रतिमा के एकदम पास बैठकर हाथ जोड़कर मनन कर रही हैं। हरी साड़ी में पूजा में मग्न सुनीता पर लोगों का रिएक्शन आया है और उन्होंने सवाल उठाए हैं।

दरअसल, आपको बता दें कि उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद कालभारव के दर्शन की मान्यता है। कहा जाता है कि इनके दर्शन के बिना महादेव के दर्शन पूरे नहीं होते। इतना ही नहीं, प्रसाद के रूप में यहां शराब की बोतलें चढ़ाई जाती हैं। लेकिन मीलों लंबी लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को सिर्फ एकाध सेकेंड ही उनके आगे खड़े होने की इजाजत होती है। अब सुनीता आहूजा के इस वीडियो को देख लोगों ने इसी पर एतराज जताया है।

एक यूजर ने लिखा, 'सब 3 घंटे लाइन में खड़े रहो और भगवान के करीब जाते ही 3 सेकेंड में ही धक्का देकर बाहर... और इन भाग्यवान के नसीब देखिए वहां बैठकर कितने अच्छे से पूजा कर रही हैं। क्योंकि गोविंदा की पत्नी हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे दर्शन तो सिर्फ सेलेब्स को ही मिलते हैं। आम आदमी को हकाला जाता है जल्दी, जल्दी। ऐसा सुकूनभरा दर्शन कभी नसीब नहीं होता।'

सुनीता आहूजा का वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'हम VIP पास लेकर भी ऐसी पूजा नहीं कर पाते हैं। और ये लोग इतने अच्छे से कैसे सामने एकदम छूकरके कर लेते हैं।' एक ने लिखा, 'बस यही गलत है कि सेलिब्रिटी की पत्नी है तो अंदर बैठाकर दर्शन और आम भक्तों के लिए लाइन-प्रोटोकॉल।' एक ने तो लिखा, 'पुजारी जी ने कितना पैसा खाया है, ऐसे सुकून से पूजा कराने के नाम पर।'

Read more about: sunita ahuja bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X