गोविंदा की पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बहुत हुआ, मैंने आजतक माफ किया, पत्नी से ज्यादा एक्ट्रेस संग...'

Sunita Ahuja on Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। कभी उनके प्यार भरे रिश्ते की चर्चा होती है, तो कभी तलाक की अफवाहें मीडिया में आग लगा देती हैं। अब अपनी 38 साल की शादी पर सुनीता ने एक इंटरव्यू में कई अनसुने और कॉन्ट्रोवर्शियल खुलासे किए हैं।
पत्नी से ज्यादा एक्ट्रेस के साथ बिताते हैं समय
गोविंद के बारे में बोलते हुए सुनीता ने कहा कि अगले जन्म में तुम मेरे बेटे बनकर पैदा होना, तू मुझे पति नहीं चाहिए। पत्नियों से ज्यादा तो ये लोग एक्ट्रेसेस के साथ जिंदगी बिता देते हैं। आदमियों ने क्या कोई अमृत पिया है? जो करना है करे और बीवी घर मैं बैठे रहे? आप इमोशनली एक इंसान को प्यार करते हो, फिर बाद में आप उसको चीट करते हो, ये बिलकुल भी सही नहीं है। जब एक औरत की दिल से हाय निकलती है ना तो उसे तो फिर भगवान भी नहीं बचा सकता।'
'मैंने गोविंदा को अब तक माफ किया'
सुनीता आहूजा ने कहा कि- 'जवानी में तो सब करते हैं, मैंने भी की होगी। गोविंदा ने तो की ही है। आप इतनी गलतियां करते हो, मैं भी तो आपको माफ ही करती आ रही हूं ना आज तक। मैं तो कहती हूं कि अगर मुझसे गलती हुई है तो मेरे मुंह पर आकर बोलो। पीठ पीछे मेरे बारे में मत बोलो। मुझे ये चीज पसंद नहीं है।'
'अपने पैसों से घर लूंगी'
सुनीता आहूजा ने आगे कहा - 'अगर गोविंदा ने सुनीता को छोड़ा तो वो भीखारी बन जाएगा। गायब ही गया है ये, पता नहीं क्यों ऐसा करता है। काम करना चाहिए ना। देखो अनिल कपूर को कितना काम कर रहा है। मैं भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं, जिसके बारे में ज्यादा बता नहीं सकती। अगले साल अपने पैसों से... अपने बलबूते पर गोविंदा से नहीं लूंगी... अपने पैसे से घर लेकर दिखाउंगी मैं।'
गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी
गोविंदा और सुनीता की मुलाकात एक फैमिली फंक्शन में हुई थी। उस वक्त सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं, जबकि गोविंदा अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। दोनों के बीच प्यार हुआ, लेकिन परिवार की मंजूरी मिलना आसान नहीं था। आखिरकार उन्होंने 11 मार्च 1987 को गुपचुप शादी कर ली। उस समय गोविंदा ने अपने करियर की वजह से शादी की खबर छिपा ली थी।
कई सालों तक गोविंदा के नाम कई को-एक्ट्रेसेज के साथ अफेयर की खबरें जुड़ीं- जिनमें रानी मुखर्जी का नाम भी सामने आया था, जिससे उनके रिश्ते में दरार की बातें उठीं। हालांकि सुनीता ने हर मुश्किल वक्त में अपने परिवार को टूटने नहीं दिया।


Click it and Unblock the Notifications











