..................... Sunita Ahuja Breaks Silence on Govinda Affair Rumours Says No One Can Separate Us - Hindi Filmibeat

Sunita Ahuja ने बताया परिवार को ही अपना दुश्मन, कहा- 'जब ये लोग मरेंगे तो कोई पानी भी नहीं देगा'

Govinda

Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से खबर आ रही थी कि वो अपनी पत्नी सुनीता को तलाक देने जा रहे हैं लेकिन सुनीता ने कहा कि उन्हें कोई भी अलग नहीं कर सकता।

62 की उम्र में नहीं होता ये सब

अब सुनीता आहूजा का एक और बयान सामने आया है, जिसमें वो कॉन्ट्रोवर्शियल बयान देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात कर रही हैं और कह रही हैं कि- 'ये सब फालतू की बाते हैं, ये कोई उम्र नहीं है अफेयर करने की, गोविंदा 62 साल के हैं। इसका नाना बनने का उम्र है। टीना की शादी करनी है, यश का देखना है। ये सब उम्र नहीं होत ये सब करने का।'

'मुझे कोई सबूत नहीं मिला अब तक'

उन्होंने आगे कहा- 'जवानी में हर चीज सूट करता है। एक उम्र होता है... जब हमें अपने बच्चों का, बच्चों के करियर के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए। अफवाह उड़ी है.. मैंने भी सुनी ये बात। जब तक मुझे कोई सबूत नहीं मिलता, तब तक मैं नहीं मानूंगी।'

'परिवार के लोग ही हैं दुश्मन'

आगे सुनीता आहूजा ने बताया कि गोविंदा को लेकर ये अफवाह किसने उड़ाई। उन्होंने कहा- 'इसके आसपास इतने हरामी लोग हैं। आप दुश्मन ना बाहर ढूंढ़ते हो, हमारे परिवार में ना घर में ही दुश्मन है। घर परिवार के लोग इतने कमीने होते है ना... खुद के तो बीवी-बच्चे मर जाते हैं या खुद के बीवी-बच्चे लाइफ में कुछ नहीं करते। फिर वो लोग यही सोचने लग जाते हैं कि मेरे भाई का जिंदगी क्यों इतना अच्छा है। ये अपनी बीवी का इतना क्यों सुनता है? ये अपने बच्चों को क्यों इतना प्यार करता है? लेकिन ऐसे लोग ये नहीं सोचते कि ऊपर भगवान भी है। ये कर्मा है... इनको जब पलटकर आएगा ना... तुम्हारा ये हाल होगा कि जब तुम मरोगे ना... तुम्हारे मुंह में पानी डालने वाला कोई नहीं होगा।'

'अफेयर को लेकर कन्फर्म नहीं'

आगे सुनीता ने कहा- 'तुम अगर एक अच्छे इंसान का घर बर्बाद करते हो तो ये गलत बात है। अगर ऐसी अफवाह उड़ी है तो परिवार के लोगों को ये समझाना चाहिए कि ये गलत है। मैं गोविंदा के अफेयर को लेकर कन्फर्म नहीं हूं। मेरे या गोविंदा के मुंह से जब आप सुनोगे तो अलग बात है। मुझे नहीं लगता कि गोविंदा मेरे बिना रह सकते हैं या मैं गोविंदा के बिना रह सकती हूं। गोविंदा कभी भी अपने परिवार को नहीं छोड़ सकता वो किसी स्टूपिड इंसान या औरत की वजह से।'

Read more about: sunita ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X