Sunil Thapa Dies: नेपाल फिल्म इंडस्ट्री में मातम! सुनील थापा का अचानक निधन, आखिरी सांस ने तोड़ा लाखों का दिल
Sunil Thapa Dies: नेपाली एक्टर सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुनील थापा नेपाल के पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में शामिल थे। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया था। सुनील थापा ना केवल नेपाल की फिल्म इंडस्ट्री में अपना टैलेंट दिखा चुके थे बल्कि वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके हैं। बता दें कि सुनील थापा प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' में उनके साथ नजर आए थे। फिल्म में वह मैरी कॉम के कोच के किरदार में नजर आए थे।

इस वजह से हुई लीजेंड एक्टर की मौत
बता दें कि सुनील थापा के निधन की खबर ने फैन्स को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि सुनील थापा की काठमांडू के थापथली स्थित नॉर्विक अस्पताल में इलाज के दौरान हालत ज्यादा खराब हो गई और वहीं उनका निधन हो गया था। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। फैन्स को परिवार ने इस बारे में घर पहुंचने के बाद जानकारी दी थी।
नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा चुके हैं सुनील थापा
सुनील थापा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने 1981 में फिल्म 'एक दूजे के लिए' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ कमल हासन और रति अग्निहोत्री नजर आए थे। अपनी डेब्यू फिल्म से धमाल मचाने के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे थे। 1982 में उन्होंने 'मशाल' फिल्म से नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाए। सुनील थापा की हिट नेपाली फिल्म में 'चिनो' का नाम आता है। उनकी इस फिल्म ने नेपाल में धूम मचा दी थी। चिनो फिल्म को नेपाल सिनेमा का शोले कहा जाता है। इस फिल्म के बाद सुनील थापा को एक जबरदस्त विलेन का टैग मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











