सलमान खान ऐसे सुपरस्टार हैं, वह दूसरों के इल्जाम अपने सिर पर लेते हैं- सुनील शेट्टी
सलमान खान हिंदी सिनेमा के उन सुपरस्टार में से हैं जो कि अपनी दुश्मनी से अधिक दोस्ती को लेकर चर्चा में रहते हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बॅालीवुड में भाई के कई पुराने दोस्त हैं। जो आज तक उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं।
सलमान खान ने स्टारडम तक खुद को पहुंचाया है लेकिन इसके साथ उन्होंने हर कदम पर अपने दोस्तों का साथ दिया है। उनके ऐसे ही खास दोस्त हैं सुनील शेट्टी।

जी हां, सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया कि दोस्ती के मामले में भी सलमान खान का दिल अव्वल है। वह अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक सुपरस्टार होने के बावजूद वह पूरी तरह से जमीन से जुड़े हुए हैं। चलिए जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications