मिमिक्री आर्टिस्ट के साथ सुनील शेट्टी ने की बदसुलूकी, भरी महफिल में लगाई लताड़, वीडियो देख भड़के लोग!

Suniel Shetty angry on Mimicry Artist- अक्सर देखा जाता है कि सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज को लेकर छाए रहते हैं। लोग अक्सर उनकी मिमिक्री करते हैं और उनके अंदाज में बोलने की कोशिश करते हैं।
लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। हजारों लोगों की भीड़ में स्टेज में सुनील शेट्टी का गुस्सा फूटा है। बता दें कि इस दौरान अभिनेता किसी इवेंट के लिए भोपाल में थे।
इस दौरान कोई आर्टिस्ट लगातार उनके डायलॉग बोल रहा था। सुनील शेट्टी ये बर्दाश्त नहीं कर पाए और गलत तरीके से मिमिक्री करने को लेकर उसपर भड़क गए। उनका कहना था कि सुनील शेट्टी मर्द की तरह बोलता है, अगर करते हो तो ढंग से करो।
सुनील शेट्टी ने क्या कहा?
वायरल हो रहे इस वीडियो में सुनील शेट्टी कह रहे हैं, ''कब से ये भाई साहब अंजली और ये सब.. अलग अलग डायलॉग बोल रहे हैं जो कि मेरी आवाज में है ही नहीं। इतना घटिया मिमिक्री मैने कभी देखा ही नहीं। जब सुनील शेट्टी बोलता है तो एक मर्द की तरह बोलता है, ये बच्चे की तरह बोल रहा था। अगर मिमिक्री करते हो तो अच्छी करनी चाहिए, खराब नकल नहीं करना चाहिए।'' मिमिक्री आर्टिस्ट कहता है, ''सॉरी सर मैं बिल्कुल आपकी मिमिक्री करने की कोशिश नहीं कर रहा था।'' सुनील शेट्टी कहते हैं, ''कोशिश करना भी मत बेटा, अभी बहुत टाइम है। सुनील शेट्टी बनने में बहुत टाइम है। बाल पकने से कुछ नहीं होता, बच्चा है, सुनील शेट्टी की एक्शन फिल्में देखी नहीं है इसने।''
ट्रोल हो रहे हैं सुनील शेट्टी
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सुनील शेट्टी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''धडकन फिल्म का एक डायलॉग याद आ गया... तू कल भी बदतमीज था और आज भी बदतमीज है।'' एक ने लिखा, ''लगता है पीकर आया है।'' एक ने लिखा, ''सोलो हिट कभी दे नहीं पाया और बड़ी-बड़ी बातें।'' एक ने लिखा, ''मिमिक्री कलाकार के लिए बहुत बुरा लगा... इतने बड़े दर्शकों के सामने अपमानित होना आसान नहीं है।'' आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











