'दामाद जी' केएल राहुल की चोट और फॉर्म को लेकर बोले सुनील शेट्टी, बेटी को डेट नहीं करता था, तब से..

kl rahul, sunil shetty

कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने शादी की थी और इसके बाद दोनों काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि इस वक्त केएल राहुल किसी और कारण चर्चा का हिस्सा हैं और उनके ससुर जी सुनील शेट्टी का रिएक्शन इसपर आया है।

बता दें कि केएल राहुल चोटिल हैं और अब पूरी तरह से आईपीएल से बाहर हो चुके हैँ। वो लखनऊ टीम के कप्तान थे और इस वक्त उनको लेकर फैंस दुआ कर रहे हैँ। हालांकि इस बीच सुनील शेट्टी का भी रिएक्शन केएल राहुल की चोट को लेकर सामने आया है।

अभिनेता का कहना था कि, ''वो केएल राहुल को तब भी पसंद करते थे जब वह अपनी बेटी को डेट नहीं कर रहे थे। वह अपनी खराब फॉर्म का कुछ नहीं कर सकते। सुनील शेट्टी ने कहा कि केएल राहुल 11 साल से खेल रहे हैं और मजबूत लड़के हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें रन बनाने होंगे और उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों का मुंह बंद करना होगा'' सुनील शेट्टी ये भी चाहते हैं कि क्रिकेटर काफी जल्दी ठीक हों और वो वापस क्रिकेट के मैदान में नजर आएं।

कहां लगी है चोट?

गौरतलब है कि क्रिकेटर को कूल्हे में चोट लग गई थी। उनकी सर्जरी हुई है लेकिन उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। यह काफी दुखद है क्योंकि पिछले साल भी उनका बड़ा ऑपरेशन हुआ था।

ये भी पता चला है कि उनकी सर्जरी के लिए अथिया शेट्टी उनको जर्मनी ले गईं थीं और वहां से उनका ठीक इलाज होकर वापस आया है। हालांकि अब देखना ये है कि केएल राहलु कब अपने पुराने रंग में सामने आएंगे।

Read more about: kl rahul sunil shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X