धर्मेंद्र ने पोस्ट कर दी जाट लुक वाली तस्वीर- सुनील शेट्टी ने किया ये कमेंट
वेटरन एक्टर धर्मेंद्र इस समय फिल्मों से काफी दूर है और वो ज्यादातर वक्त अपने गांव में खेतों में बिताते हैँ। लेकिन इस समय उन्होने एक तस्वीर साझा की है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उन्होने पारंपरिक कपड़े पहने हैं और लिखा है कि...जाट हूं जाट हूं.. जो भी हूं धरती पुत्र। गौरतलब है कि इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही ये धड़ल्ले से शेयर की जा रही है।
बता दें कि इस तस्वीर पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक कमेंट किया है.. दरअसल सुनील शेट्टी ने एक दिल का सिंबल बनाते हुए कमेंट किया है। सुनील शेट्टी के इस कमेंट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

धर्मेंद्र को लेकर मशहूर है कि वो अपने दिल की बातें सोशल मीडिया पर कर लेते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें, शेरो शायरी और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। बात करें सुनील शेट्टी की तो वो भी काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।
आखिरी बार उनको कन्नड़ फिल्म पहलवान में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में किच्चा सुदीप नजर आए थे। फिलहाल आपको ये तस्वीर कैसी लगी.. कमेंट करके बताएं।


Click it and Unblock the Notifications