डैनी के लिए फिल्म बनाएंगे सुनील

सुनील अब फिल्म बनाकर डैनी के प्रति अपने आदर भाव को व्यक्त करेंगे। शेट्टी ने मीडिया से हुई बातचीत में कहाः मेरे दिल में डैनी के प्रति बहुत इज्जत है। मैं मरते दम तक डैनी से प्यार करूंगा। उन्होंने कहाः मेरी पहली फिल्म बलवान में वे मेरे साथ थे।
शेट्टी के मुताबिक डैनी उनके लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहे हैं। वे डैनी को कमाल का इनसान मानते है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म निर्माण कंपनी 'पॉपकार्न एंटरटेनमेंट' डैनी के लिए फिल्म बनाएगी।
शेट्टी ने कहा कि उनकी फिल्म में डैनी को उसी तरह के किरदार की पेशकश की जाएगी, जिसके वे हकदार हैं।


Click it and Unblock the Notifications