..................... Sunil Shetty is real Hero said Nepali Media because He pays for treatment of his guard's girl - Hindi Filmibeat

नेपाली मीडिया ने सुनील शेट्टी के पढ़े कसीदे बताया रीयल हीरो

इसे कहते हैं कि घर की मुर्गी दाल बराबर. भले ही भारत की मीडिया में सुनील शेट्टी को जगह ना मिली हो लेकिन नेपाली मीडिया में इन दिनों एक्शन स्टार सुनील शेट्टी बुरी तरह सेछाये हुए हैं। वजह है सुनील शेट्टी का वह महान काम जो उन्हें एक आम आदमी से खास बनाता है। नेपाली मीडिया ने सुनील शेट्टी को रीयल हीरो की संज्ञा दी है।

वजह है कि पश्चिमी नेपाल में डडेंलधुरा जिले के अति पिछड़े इलाके के बड़ई गांव की 12 वर्षीय लीला का निकटवर्ती उत्तराखंड के खटीमा के एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उसका सारा खर्च सुनील शेट्टी उठा रहे हैं। बच्ची के पिता किशन अभिनेता के घर पर कुछ दिनों पूर्व ही चौकीदारी करने गए थे और खर्चीला इलाज वहन करने की हालात में नहीं थे।

निर्धन परिवार की बच्ची के इलाज का खर्च सुनील शेट्टी द्वारा वहन करने की पेशकश की खबर भारतीय मीडिया में छपने के बाद नेपाली मीडिया व बुद्धिजीवी बॉलीवुड अभिनेता की

इस सदाशयता से गदगद हैं। नेपाल के प्रमुख रेडियो दिनेश एफएम, महाकाली एफएम, शुल्का फाटा एफएम, नया नेपाल एफएम व अन्नापूर्णा पोस्ट, हिमालयन टाइम्स, सुदूर पश्चिम नेपाल, अभियान, सुदूर नेपाल पोस्ट, सुदूर आवाज, इत्यादि तमाम दैनिक अखबारों सहित ऑनलाइन न्यूज पोर्टलों पर यह खबर व्यापक सुर्खियों में है।

बच्ची का इलाज कर रहे खटीमा स्थित आनंद हॉस्पीटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. व्यास ने बताया कि मरणासन्न हालात में आई बच्ची बुखार के कारण दिमाग में आई सूजन की

वजह से अभी ठीक से बोल नहीं पा रही है। हालांकि अब उसकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। सुनील शेट्टी ने अब तक बच्ची के इलाज के लिए 35 हजार रूपये तक खर्च कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X