सुनील शेट्टी ने निभाया अपना वादा

सुनील शेट्टी ने ''बिगेस्ट लोसर जीतेगा'' में हिस्सा ले रहे एक ग्रेसियस नाम के एक भागीदार की अभिनय प्रतिभा से प्रभावित होकर उससे वादा किया था कि वे उसे अपनी किसी फिल्म में अवसर जरुर देंगे।
कहना न होगा कि सुनील शेट्टी ने अपना वादा निभाया और उसे फिल्म ''ई एम आई'' में शराब परोसने वाले की भूमिका दी। इतना ही नहीं सुनील ने उसे एक और फिल्म ''लूट'' में भी अच्छी भूमिका दी है।
ज्ञात हो कि ई एम आई में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भुमिकाओं में है।


Click it and Unblock the Notifications