टमाटर के दामों में लगी आग तो सुनील शेट्टी के सैलेड में हुई कटौती, विजय सेतुपति के फैन्स ने किया...

टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। इतना ही नहीं आम जनता के लिए तो खरीदना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है क्योंकि कहीं टमाटर ₹100 किलो है तो कहीं ₹150 किलो। खबरों के मुताबिक कहीं पर तो ₹200 किलो टमाटर की कीमत पहुंच गई है। टमाटर के बढ़ते हुए भाव को देखते हुए लोगों की रसोई पर भी काफी ज्यादा असर देखने को मिला है। लेकिन हमें कई बार लगता है कि सब्जियों के बढ़ते हुए दामों पर सिर्फ आम जनता को ही फर्क पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि सेलिब्रिटीज भी इसको लेकर परेशान हो जाते हैं।
टमाटर के दामों से सेलेब्स की जिंदगी पर भी पड़ा असर
दरअसल हम सुनील शेट्टी की बात कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए दाम को देखते हुए उन्होंने टमाटर खाना कम कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ से आपको बता दें कि 'जवान' फ़िल्म में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाले साउथ एक्टर विजय सेतुपति के फैंस ने भी कुछ ऐसा कर दिया है कि हर तरफ उन्हीं की चर्चा होती हुई नजर आ रही है।
सुनील शेट्टी ने टमाटर का इस्तेमाल किया कम
सुनील शेट्टी हमेशा से ही अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आए हैं। यहां तक कि उनके घर में किस तरह की फल और सब्जियां आती है, इसका भी वह बहुत ही ज्यादा ध्यान रखते हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने इस बात का जिक्र किया और बताया कि "हमारे घर में ज्यादातर सब्जी और फल आते हैं। लेकिन पिछले दिनों टमाटर के भाव काफी ज्यादा बढ़ गए हैं और इसी वजह से हमने खाना भी कम कर दिया है। काफी सारे लोगों को यही लगता है कि सेलेब्स को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हमें भी इन चीजों से जूझना पड़ता है।"
फैन ग्रुप ने बांटे टमाटर
सुनील शेट्टी की मानें तो टमाटर रसोई का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा होता है। लेकिन अब टमाटर के भाव काफी ज्यादा बढ़ गए हैं और इसी वजह से सलाद और सब्जियों में इसका कम इस्तेमाल किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले विजय सेतुपति के फैन ग्रुप ने टमाटर के दामों से जूझ रहे लोगों को फ्री में टमाटर वितरित किए। फैन ग्रुप की मानें तो टमाटर घर की रसोई का एक बहुत ही अहम भाग है और जिन भी लोगों की परेशानी को थोड़ा बहुत कम करने के लिए टमाटर बांटे गए थे।


Click it and Unblock the Notifications