सुनील शेट्टी ने गदर 2 की सफलता का मनाया जश्न, इन फिल्मों को लेकर कह डाली ऐसी बात?

sunil shetty, gadar 2

गदर 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जेलर और ओ माय गॉड 2 के साथ इतना तो तय हो गया है कि फिल्म इंडस्ट्री अपने ट्रैक पर पूरी तरह से वापस आ चुकी है। सनी देओल की फिल्म धमाका कर रही और तीन दिन में ही इस फिल्म ने 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।

अब इन सबसे बीच अभिनेता सुनील शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है और उन्होने तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होने गदर 2 के साथ साथ बाकी सभी फिल्मों को सेलिब्रेट किया है। जी हां, बॉलीवुड के अन्ना इन फिल्मों की प्रशंसा की है और उनके लिए उत्साह बढ़ा रहे हैं क्योंकि दर्शकों ने सिनेमाघरों में वापस आना शुरू कर दिया है।

उन्होंने लिखा, "सिनेमा के लिए पिछले कुछ हफ्ते कितने शानदार रहे! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ शुरुआत हुई, और अब गदर2, ओएमजी 2 और जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। सप्ताह के साथ साथ फिल्म का जादू बढ़ता ही जा रहा है।"

ऊंची उड़ान भरने के लिए! अपना पॉपकॉर्न पकड़ें और ब्लॉकबस्टर होड़ का आनंद लें!" इसके बाद सुनील शेट्टी का ये पोस्ट काफी चर्चा में है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। काफी कम देखा जाता है कि कोई स्टार किसी दूसरे स्टार की तारीफ करता है या फिर उसकी फिल्म को प्रमोट करता है। सुनील शेट्टी भी अपने काम को लेकर बिजी रहते हैं।

आखिरी बार उनको 'धारावी बैंक' और 'हंटर' में देखा गया था। लेकिन फैंस उन्हें 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी काफी जल्दी शुरु होने वाली है। इस वक्त सीक्वल्स का दौर है और लगातार फिल्मों सुपर डुपर हिट हो रही हैं। देखने वाली बात तो ये होगी कि हेरा फेरी 3 कैसा कलेक्शन करती है।

Read more about: sunil shetty gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X