'रीना रॉय की बद्दुआ लगी..' शत्रुघ्न सिन्हा पर बिगड़े इस कॉमेडियन के बोल, बेटी की शादी को लेकर उड़ाई खिल्ली!

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी फिलहाल हो चुकी है लेकिन बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खबरें आईं थीं कि ना चाहते हुए भी सिन्हा परिवार को इस शादी के लिए राज होना पड़ा है।
ऐसे में लोगों ने शत्रुघ्न सिन्हा को काफी ट्रोल किया है। इस वक्त मशहूर कॉमेडियन का भी एक वीडियो सामने आया है और वो अभिनेता को ट्रोल कर रहे हैं। ये सुनील पाल हैं जो कि अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरते हैं। सुनील पाल ने कहा, 'शत्रुघ्न सिन्हा को रीना रॉय की बद्दुआ लगी है।' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है।
क्या बोले सुनील पाल
मीडिया से बात करते हुए सुनील ने कहा, ''शत्रु साहब जीवन भर नाचते रहे, आज मेरे यार की शादी है। खुद ही ये नहीं कह पा रहे हैं कि आज मेरी सोना की शादी है। उन्हे कोई राय ही नहीं मिल रही है, कहीं रीना रॉय की बद्दुआ तो नहीं लग गई?'' इसके बाद लोगों ने सुनील पाल के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। उन्होने अपनी अपनी बातें कही हैं।
क्या बोले लोग?
एक यूजर ने इस वीडियो में लिखा, ''शत्रुघ्न सिन्हा के जैसा दोगला तो ढूंढे से भी ना मिलेगा।'' एक ने लिखा, ''तेरी सूरत तो अच्छी नहीं है लेकिन तेरी बात तो अच्छी कर ले।'' एक ने लिखा, ''जो धर्म का नही है वो किसी का नही।'' एक ने लिखा, ''तुझे किसकी बद्दुआ लग गई।'' एक ने लिखा, ''Very true... रीना रॉय की बददुवा लगी...।'' एक ने लिखा, ''खुद ही हो गया खामोश।''
ट्रोलिंग के बीच किया था कन्यादान
नाराजगी और ट्रोलिंग के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्नी पूनम के साथ मिलकर कन्यादान किया था। इस दौरान सभी काफी खुश नजर आ रहे थे। शत्रुघ्न सिन्हा को ब्लू कलर का कुर्ता पजामा और पूनम सिन्हा को पिंक कलर का सलवार सूट पहने हुए भी देखा गया था। दोनों की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही। फिलहाल आप देखिए सुनील पाल का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











