कॉमेडियन Sunil Pal को दिल्ली में कर लिया गया किडनैप, इवेंट करने आए थे शहर में और तभी...

Sunil Pal Kidnapped: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल के लापता होने से सभी हैरान रह गए। मंगलवार को उनकी पत्नी सरिता ने मुंबई में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और कुछ घंटों बाद बुधवार को उन्होंने खुलासा किया कि कॉमेडियन सुरक्षित घर लौट आए हैं।
Sunil Pal ने कहा वो हुए किडनैप
अब, सुनील का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली में किडनैप कर लिया गया था। X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुनील अपने फैंस से बात करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे 2 दिसंबर को किडनैप कर लिया गया था लेकिन अब मैं सुरक्षित घर लौट आया हूं। मैंने पुलिस को अपना बयान दे दिया है। पुलिस का प्रोसेस पूरा होने के बाद मैं और जानकारी शेयर करूंगा।"
दिल्ली से हुई किडनैपिंग
उन्होंने फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और उनसे उनके लिए प्रार्थना करते रहने का रिक्वेस्ट किया। अपनी किडनैपिंग के बारे में आगे जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "किडनैपिंग दिल्ली से हुआ था...दिल्ली के बॉर्डर...मेरठ की तरफ से। बाकी बातें मैं आगे बताता रहूंगा।"
पुलिस के पास चल रहा मामला
इससे पहले आज (2 दिसंबर) सुनील की पत्नी ने ईटाइम्स को बताया, "सुनील जी घर वापस आ गए हैं, सुनील जी ने आने के बाद पुलिस को किडनैपर्स के बारे में अपना बयान दिया। पुलिस हमारी मदद और सपोर्ट कर रही है, उनके साथ सब कुछ ठीक है, बाकी मामला हम जल्द ही अपने फैंस के सामने खोलेंगे, जब पुलिस हमें पूरे बयान प्रोसेस और एफआईआर के बाद परमिशन देगी।"
3 दिसंबर को मुंबई पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए सरिता ने कहा था कि कॉमेडियन 'बहुत परेशान' थे। सरिता ने कहा कि उनके पति एक शो के लिए मुंबई से बाहर गए थे और उन्हें मंगलवार को लौटना था, लेकिन वे नहीं लौटे।
उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन नहीं मिला और बाद में वह बंद हो गया। कथित तौर पर, कॉमेडियन के एक दोस्त ने कहा कि वह एक प्रॉब्लम में थे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रॉब्लम क्या थी।
Sunil Pal का करियर
2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भाग लेने के बाद सुनील को लोकप्रियता मिली और वह एक घरेलू नाम बन गए। उन्हें शो का विजेता घोषित किया गया। बाद में, उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' की मेजबानी भी की और 'कॉमेडी चैंपियंस' और कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार जैसे कॉमेडी रियलिटी शो में हिस्सा लिया। स्टैंडअप के अलावा, सुनील ने 'हम तुम', 'फिर हेरा फेरी', 'अपना सपना मनी मनी', 'बॉम्बे टू गोवा', क्रेज़ी 4 और किक जैसी फिल्मों में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











