..................... Sunil Pal angry after hearing Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal's marriage, said- I did not expect this from you - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबर सुन झल्लाए सुनील पाल, बोले- तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी सोना...

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal s marriage

Sunil Pal angry after hearing Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal's marriage: बॉलीलुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। जब से सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबर सामने आई है हर कोई हैरान रह गए गया जहां कुछ लोग सोनाक्षी को प्यार दुलार और आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनाक्षी पर तंज कसते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल तो सोनाक्षी के इस फैसले से उनका परिवार बेहद खुश है। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा कि वह प्राउड पिता महसूस कर रहे हैं।

ये क्या बोल गए सुनील पॉल
वहीं हाल ही में सोनाक्षी की शादी की खबर सुन कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील कहते हैं कि यह दोस्तों के लिए ब्रेकिंग न्यूज हो सकती है, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के लिए यह दिल तोड़ने वाली खबर है। सुनील पाल आगे कहते हैं कि जिसने जिंदगी भर आज मेरे यार की शादी है गाना गाया उन्हें खुद ही बेटी की शादी के बारे में पता नहीं है। सेना तुमसे यह उम्मीद नहीं थी कि शत्रु मेरे पापा है और पापा मेरे शत्रु। अरे अगर तुमने अपने पिता को अपनी शादी में बुलाया होता तो वह जरूर आते कि आज मेरे सोना की शादी है।

इस तरह से होगी शादी
सुनील पॉल के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। यूजर्स के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिन सोनाक्षी और जहीर इकबाल का वेडिंग कार्ड भी लीक हुआ था। जिसमें एक मैसेज भी था कि 7 सालों से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब रूमर्ड बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हसबैंड वाइफ बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जून को मुंबई में संगीत होगा और 23 तारीख को शादी होगी। बता दें कि दोनों की शादी ना तो हिंदू रीति रिवाज से होगी ना ही मुस्लिम रीति रिवाज से। दोनों रजिस्टर्ड मैरेज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X