सुनील लहरी के पास आदिपुरुष के शेष की टीम ने किया था कॉल, रामायण के लक्ष्मण ने बताई पूरी सच्चाई

रामानंद सागर की रामायण ने हर किसी के दिलों को छू लिया था। यहां तक कि इस शो के किरदारों ने भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। आज भी इन कलाकारों को लोगों द्वारा पूजा जाता है। लेकिन इन दिनों 'आदिपुरुष' फिल्म काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों में आ गई। लेकिन अब हाल ही में रामायण के लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरी ने हिंदुस्तान के साथ में बातचीत करते हुए फिल्म आदि पुरुष पर रियेक्ट किया।
सुनील लहरी ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर कही ऐसी बात
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष में प्रभाव को श्री राम के रूप में देखा गया। तो वही कृति सेनन को माता जानकी के किरदार में देखा गया था। लेकिन शेष यानी कि लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह को देखा गया। लेकिन इस पर सुनील लहरी ने हिंदुस्तान के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि फिल्म के रिलीज होने से पहले सनी सिंह की टीम की तरफ से उन्हें कॉल किया गया था।
सुनील लहरी के पास पहुंचा था सनी सिंह की टीम का कॉल
दरअसल आपको बता दें कि सुनील लहरी से इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि "क्या आदिपुरुष की टीम की तरफ से आपके पास में कभी मदद के लिए कोई कॉल या फिर मैसेज आया है।" जिस पर सुनील लहरी जवाब देते हैं की मदद के लिए तो कभी कॉल नहीं किया गया है। लेकिन कुछ वक्त पहले यानी कि फिल्म के रिलीज होने से पहले लक्ष्मण का किरदार निभा रहे अभिनेता सनी सिंह के पीआर का कॉल मेरे पास आया था। उन्होंने मुझसे कहा कि सनी सिंह के बारे में कुछ बोल दें।
सुनील लहरी ने फिल्म के मेकर्स को दी थी शुभकामनाएं
सुनील लहरी ने इंटरव्यू के द्वारा में आगे बताया कि "इस पर मैंने उनसे कहा कि मैंने अभी तक ऐसा कुछ देखा ही नहीं है, तुम्हें इस पर क्या ही बोलूं। जिसके बाद उन्होंने मुझको प्रोमो भेजा, जिसे देखकर मैंने उनसे यही कहा कि प्रोमो में सनी को लेकर कुछ खास ऐसा नजर नहीं आ रहा है। जिसके बारे में मैं कुछ अच्छा या फिर बुरा बोलूं। लेकिन इतना कह सकता हूं कि सनी बहुत ही अच्छे एक्टर हैं। मैंने इस फिल्म के कलाकार और मेकर्स को भी शुभकामनाएं दी थी। लेकिन जब मैंने इस फिल्म को देखा तो मुझे काफी निराशा हासिल हुई।"
फिल्म को जमकर किया गया ट्रोल
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष को लेकर दर्शकों के बीच में काफी उत्साह बना हुआ था। लेकिन जैसे ही इस फिल्म को रिलीज किया गया और दर्शकों द्वारा देखा गया वैसे ही पूरा का पूरा क्रेज ठंडा पड़ गया। रिलीज होते ही फिल्म को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया और कई राज्यों में तो इस फिल्म को बैन करने की मांग भी उठाई गई। किरदारों के लोग और डायलॉग तक को लेकर विवाद देखे गए। लेकिन इसके बावजूद भी 10 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 450 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











