'एनिमल के बाद कोई उन्हें राम...' रणबीर कपूर की रामायण पर ये क्या बोल गए लक्ष्मण सुनील लहरी

Sunil Lahri On Ranbir Kapoor Ramayan: नितेश तिवारी की रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में पॉपुलर टीवी सीरियल रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि रामायण को बार- बार बनाकर लोग इसे खराब कर रहे हैं। अब लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने रिएक्ट किया है।
रामानंद सागर की रामायण ने दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और सुनील लहरी को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई, जो अब तक बरकरार है। ऐसे में नितेश तिवारी की फिल्म पर इनका बयान ध्यान खींचने वाला है।
सुनील लहरी ने रामायण फिल्म में रणबीर कपूर को लेकर कहा कि लोग शायद उन्हें राम की भूमिका में पसंद न कर पाए। इसके पीछे वजह उनकी पहले से बन चुकी छवि है, खासकर एनिमल में निभाया उनका किरदार। उन्होंने रामायण के सेट वायरल हुए रणबीर कपूर के लुक को लेकर भी बात की।
रणबीर कपूर को लेकर सुनील लहरी ने हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कहा, "पोस्टर से मुझे उनका लुक पसंद आया। ये बहुत अच्छा है, क्योंकि वो बेहद स्मार्ट हैं, इसलिए वो इस भूमिका में बिल्कुल सही दिखेंगे, लेकिन, मुझे नहीं पता कि लोग उन्हें राम के रूप में कितना स्वीकार करेंगे।"
तर्क देते हुए उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि आपको किसी ऐसे व्यक्ति को लेना चाहिए जिसकी कोई छवि या बोझ न हो। ये बेहतर काम करता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि रणबीर एक शानदार एक्टर हैं, जिनके पास अपने परिवार और खुद किए गए काम की बड़ी विरासत है। मुझे यकीन है कि वो न्याय करेंगे, लेकिन फिर ये लोगों की धारणा है जिसे आप बदल नहीं सकते।
रणबीर की इमेज पर बात करते हुए सुनील लहरी ने कहा, उन्हें अपने पिछले किए गए कामों की छवि को तोड़कर इसमें ढलना होगा। खासकर, हाल ही में एनिमल जैसी फिल्म करने के बाद, लोगों के लिए उन्हें एनिमल के अपोजिट भगवान राम के किरदार में देखना बहुत मुश्किल होगा।"


Click it and Unblock the Notifications











