अब आदिपुरूष पर भड़के रामायण के लक्ष्मण, बोले- सिर्फ दो ही चीजें अच्छी लगीं, एक तो...

ओम राउत की आदिपुरुष और विवाद साथ साथ चल रहे हैं और लोग विरोध के साथ साथ फिल्म देखने के लिए थिएटर्स भी जा रहे हैँ। हालांकि मेकर्स ने भारी विरोध के बाद कुछ बदलाव भी किए हैं। लेकिन इस वक्त लोगों की प्रतिक्रियाएं नहीं थम रहीं हैं और अब रामायण के लक्ष्मण का भी रिएक्शन इस पर आया है।
जी हां, रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने आदिपुरुष को लेकर जो कुछ भी कहा है वो काफी चर्चा में हैं। हालांकि इतना तय है कि उनको फिल्म पसंद नहीं आई है और वो इसको लेकर दुखी हैं।
सुनील लहरी ने कहा, "तस्वीर देखने के बाद, मुझे समझ नहीं आया कि मैं इस पर क्या प्रतिक्रिया दूं। खुद को अलग रखते हुए, चूंकि मैंने रामायण में एक किरदार निभाया था, यहां तक कि थिएटर में मेरे आसपास बैठे लोग भी फिल्म देखकर खुश नहीं थे। दो महिलाएं बैठी थीं और कह रही थीं एक दूसरे से, 'चलो उठें और टहलें।
हम क्या बकवास देख रहे हैं?' इस पर दूसरी महिला ने कहा, 'और कुछ नहीं तो विजुअल इफेक्ट्स देख लेते हैं।' मेरे बगल में बैठे एक आदमी ने अपने दोस्त से कहा, 'वे रामायण के नाम पर क्या दिखा रहे हैं?'' इसके अलावा सुनील लहरी का कहना था कि, फिल्म सिर्फ दो ही चीजें पसंद आई हैं, ''एक तो इसका बैकग्राउड म्यूजिक है और दूसरा इसके विजुअल इफेक्ट्स।''
इसके अलावा भी सुनील लहरी ने काफी कुछ कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है। वो जितनी उम्मीदों के साथ फिल्म देखने के लिए आए थे वो पूरी तरह से खराब हो गई। रामायण से जुड़े हुए लोग लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं और खरी खोटी सुना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











