सलमान खान के सपोर्ट में सुनील ग्रोवर का पोस्ट- ट्रोलर्स बोले 'सलमान की चमचागिरी कर रहा है'
सुशांत सिंह राजपूत ने जब से आत्महत्या की है वो लगातार चर्चा में चल रहे हैं। उनके निधन के बाद से ही कई ऐसे मामले हैं जोकि सामने आ रहे हैं। लोग लगातार नेपोटिज्म पर निशाना साध रहे हैं। इस मामले में कई दिनों से करण जौहर और सलमान खान को ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसके बाद से लोग एक्टर और कॉमीडियन सुनील ग्रोवर को ट्रोल कर रहे हैं।
Recommended Video
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर ने सलमान खान को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था जिसमें वो उनके समर्थन में दिखे थे। सुनील ग्रोवर की बात करें तो उन्होने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि.. "आई लव एंड रिस्पेक्ट सलमान सर।" बस फिर क्या था वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और लोग उनको काफी बुरा भला बोल रहे हैं। एक यूजर ने उनको ट्रोल करते हुए लिखा था कि.. 'थोड़ा भी शर्म होता तो सत्य का साथ देता अब तेरा भी बहिष्कार होगा सुनील ग्रोवर।'
राजकुमार हिरानी ने दिया था सुशांत सिंह राजपूत को धोखा? संजू में ऐन मौके पर रणबीर कपूर की एंट्री!



Click it and Unblock the Notifications











