करोड़ों के आलीशान बंगले में राजाओं जैसी लाइव जीते हैं और सुनील ग्रोवर, इनसाइड तस्वीरें हुई वायरल

Sunil Grover House Inside Photos: सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी से हर किसी को हंसाने में माहिर है और उनके फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। लेकिन अभी के वक्त में वह एक लग्जरियस लाइफ जीते हैं और मुंबई के गोरेगांव में उनके आलीशान दो मंजिला अपार्टमेंट भी है। जिसकी कीमत तकरीबन 2.5 करोड़ की बताई जाती है।

Sunil Grover House Inside Photos

एशियन पेंट्स के यूट्यूब चैनल पर सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने आलीशान दो मंजिला घर की झलक शेयर कर दी है। उनका घर किसी सपनों के महल से कम दिखाई नहीं देता है। सुनील ग्रोवर का आलीशान घर उनकी पत्नी द्वारा डिजायन किया गया है और उनके घर में लकड़ी की फ्लोरिंग भी है।

सुनील ग्रोवर के घर का लिविंग रूम

अगर हम सुनील ग्रोवर के घर के लिविंग रूम की बात करें तो यह एरिया काफी बड़ा है। बालकनी से धूप की रोशनी भी आती है और सिटिंग एरिया भी काफी स्टाइलिश बना रखा है। लिविंग रूम में फर्नीचर भी रखा हुआ है जो मेहमानों के कंफर्ट के लिए काफी अच्छा है। उनके घर में काफ़ी सुंदर इंडोर प्लांट्स भी लगे हुए हैं। लिविंग रूम में एक ग्रैंड पियानो भी है। खास इंटीरियर और एंटीक शोपीस से कॉमेडियन ने अपने घर को सजाया हुआ है।

सुनील ग्रोवर के घर का डायनिंग एरिया का डिजाइन भी काफी अच्छा नजर आता है। इसको बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है और डायनिंग एरिया के इंटीरियर डिजाइन में मिट्टी के प्राकृतिक रंगों के अलावा लकड़ी के सजावट भी की गई है।

घर में है बुक्स का खास कार्नर

सुनील ग्रोवर ने अपने घर में बहुत ही शानदार बुक्स का कॉर्नर भी बनाया हुआ है। जिसमें बहुत सारी किताबें रखी हुई है और इसका इस्तेमाल पढ़ने या फिर अकेले में सुकून के पल बिताने के लिए भी होता है।

बालकनी में लगे हुए हैं पेड़-पौधे

कॉमेडियन के बालकनी का एरिया भी काफी बड़ा है और यहां पर आसपास बहुत ही खूबसूरत पेड़ पौधे लगा रखे हैं। सुनील ग्रोवर के घर में बहुत ही खास आर्टवर्क भी हो रखा है और यह उनके घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं।

दीवारों पर बनी है हैंड पेंटिंग

सुनील ग्रोवर के घर की दीवारों पर बहुत ही सुंदर हैंड पेंटिंग भी हो रखी है और घर में एक खास साउंड प्रूफ टीवी रूम भी बना हुआ है। उनका घर अंदर से किसी राजमहल जैसा लगता है। घर का किचन भी काफी यूनीक स्टाइल में बनाया हुआ है और ओपन किचन में खास विंडो है जहां से पूरा घर दिखाई देता है।

Read more about: sunil grover bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X