सुनील ग्रोवर से गब्बर हुआ खुश, दर्शक भी होंगे इंप्रेस
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में आपने इनको गुत्थी के रुप में देखा है। अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक में पहली बार इन्हें एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में देखकर आप जरुर हैरान होने वाले हैं। आपको भी शायद ये महसूस होगा कि गुत्थी को शायद बहुत पहले ही टीवी से फिल्मों में एंट्री कर लेनी चाहिए थी।
पुलिस इंस्पेक्टर साधु के किरदार में सुनील ग्रोवर बेहद जमे हैं। सुनील ग्रोवर की तारीफ करते हुए अक्षय कुमार का कहना है "सुनील ग्रोवर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के एक बेहतरीन कॉमेडियिन हैं लेकिन इसके अलावा भी उनकी खुद की एक पहचान है। गब्बर इज बैक में सुनील ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है और मुझे यकीन है कि इस किरदार के लिए सुनील ग्रोवर आगे जाने जाएंगे।"
Gabbar Is Back review- भ्रष्टाचार की पीठ पर पीडब्ल्यूडी 'पावर वाला डंडा'
अक्षय कुमार ने ये भी कहा कि वो बहुत इंप्रेस हैं सुनील ग्रोवर की परफॉर्मेंस से और उन्हें उम्मीद है कि सुनील इसी तरह से अपने भविष्य में बेहतरीन काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
