..................... Sunil Dutt was real angry young man: Amitabh Bachchan | असली गुस्सैल तो सुनील साहब हैं मैं नही: अमिताभ बच्चन - Hindi Filmibeat

असली गुस्सैल तो सुनील साहब हैं मैं नही: अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के एंग्रीयंग मैन का नाम लिया जाता है तो आंखों के सामने केवल अमिताभ बच्चन का चेहरा घूम जाता है लेकिन खुद अमिताभ बच्चन इस बात को नहीं मानते हैं।

अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर लिखा है कि 'एंग्री यंग मैन' टाइटल के सही हकदार कोई है तो वो हैं अभिनेता सुनील दत्त। जिनकी आंखो और आवाज में वो दम था जिसे देखकर कोई भी उनका मुरीद हो जाये। फिल्म मदर इंडिया में उनका निभाया बिरजू रा रोल लाजवाब और भारतीय सिनेमा का माइलस्टोन हैं।

मालूम हो कि 1973 की हिट फिल्म जंजीर से शुरू हुआ अमिताभ बच्चन की जीत का कारवां आज भी बदस्तूर जारी है। लेकिन सत्तर के दशक में अमिताभ की जितनी फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर डंका बजाया था उन सभी ने बिग बी को 'एंग्री यंग मैन'के रूप में उन्हें स्थापित किया है। आज भी कोई कलाकार अमिताभ की इस छवि को छू भी नहीं पाया है।

फिलहाल इन दिनों अमिताभ बच्चन प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में बिजी हैं। फिल्म में वो अन्ना हजारे का रोल निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भोपाल में हो रही हैं। फिल्म मेंअजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल भी मुख्य रोल में हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X