Pics: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी देर रात गर्लफ्रेंड के साथ हुए स्पॉट, खुल गया राज
इस समय स्टारकिड्स का बॉलीवुड में आने का दौर चल रहा है और इसमें कई तो ऐसे है जो कि अपने करियर की शुरुआत से पहले ही अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में आ गए है। हम बात कर रहे है अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की जो कि हाल ही में देर रात अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए है। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड अपना चेहरा छिपाती हुई नजर आईं लेकिन वो कैमरे से नहीं बच सकीं। बीती रात सुनील शेट्टी के सुपुत्र गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ डिनर डेट पर थे और उनको बाहर निकलते वक्स मीडिया ने घर लिया था।
हालांकि अहान शेट्टी ने काफी कोशिश की उनको बचाने की और उनके सामने ही चलते रहे। बता दें कि उनकी बहम आथिया शेट्टी पहले ही अपने डेब्यू फिल्म हीरो से कर चुकीं है और उनके सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ लॉच किया था।

बता दें कि अहान शेट्टी को साजिद नाडियाडवाला लॉन्च करने जा रहे हैं। अहान एक रोमांटिक फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं जिसे एक विलेन फेम मोहित सूरी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म की हीरोइन अभी फाइनल नहीं की गई है।
गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला, इससे पहले जैकी श्रॉफ के बेटे टाईगर श्रॉफ को हीरोपंती से लॉन्च कर चुके हैं। खबर है कि अहान के काम से साजिद नाडियाडवाला इतना इंप्रेस हो चुके हैं कि उन्होंने अहान को तीन फिल्मों की एक डील में साइन किया है।
सुनील शेट्टी ने बताया कि इस खबर के बाद से उनके पास बधाइयों के ऐसे संदेश आ रहे हैं मानो अहान की फिल्म आ चुकी है। फिलहाल आप देखिए अहान की गर्लफ्रेंड जो कि काफी ज्यादा खूबसूरत है।


Click it and Unblock the Notifications

