..................... Suniel Shetty wishes Sunny Deol's Gadar 2 to become bigger hit than Gadar, Dharmendra reacts - Hindi Filmibeat

सनी देओल स्टारर 'गदर 2' की बॉक्स ऑफिस को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, धर्मेंद्र का आया रिएक्शन

suniel-shetty-wishes-sunny-deol-gadar-2-to-become-bigger-hit-than-gadar-dharmendra-reacts

Suniel Shetty on Sunny Deol's Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' का क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता की ओर बढ़ रही है।

जहां फैंस गदर 2 को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बनाकर रखे हैं। वहीं, अब सुनील शेट्टी ने भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है और कहा कि उन्हें भी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। वो चाहते हैं कि गदर 2 पहली फिल्म से भी बड़ी हिट हो।

गदर 2 पहली फिल्म से भी बड़ी हिट हो

सुनील शेट्टी ने कहा, "मैं चाहूंगा कि गदर 2 चले.. और जबरदस्त चले। फिल्म अच्छी दिख भी रही है और सनी बहुत अच्छे इंसान हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं तो यही चाहूंगा कि ये फिल्म पहली वाली से भी बड़ी हिट हो.. क्योंकि इंडस्ट्री को भी इसकी जरूरत है। गदर 2 यदि चल जाए तो बहुत बड़ी बात होगी। बहुत बड़ा टर्नअराउंड हो जाएगा।"

सुनील शेट्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे शेयर करते हुए सनी देओल के पिता और दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- "जीते रहो बेटा, लव यू सुनील.."

गदर 2 की एडवांस बुकिंग भी काफी जबरदस्त चल रही है। फिल्म ने वर्तमान में नेशनल चेन मल्टीप्लेक्स में 21000 से अधिक टिकट बेचे हैं, जिसमें पीवीआर केवल शुरुआती दिन के लिए 10000 टिकटों के साथ सबसे आगे है।

Read more about: suniel shetty gadar 2 sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X