बेटी की शादी में सुनील शेट्टी की पत्नी मना के आगे फिकी पड़ी पूरी महफिल, दुल्हनिया की मां को देखते रह गए लोग

Suniel Shetty Wife mana Shetty

Suniel Shetty Wife Mana Shetty: सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादी के चर्चे होते थम नहीं रहे हैं। शादी की और इसनाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी की ये तस्वीरें सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और बेटी-दामाद को बधाईयां दी हैं। इसके साथ ही हर किसी की नजरों दुल्हनिया अथिया शेट्टी की मां मना शेट्टी पर थम रही हैं।

मना शेट्टी की ये पहली तस्वीर है जो कि शादी से सामने आई है। इस तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन और उनके माता-पिता उन्हे आशीर्वाद देते और न्यूली वेड कपल पर फूलों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं। मना शेट्टी ने भी थीम के अनुसार सूखों गुलाबों के फूल वाले कलर की साड़ी पहनी थी जिसे प्यारे से हेयरस्टाइल और हीरो के बड़े खूबसूरत गहनों के साथ पेयर किया था।

शादी की इन तस्वीरों के बीच हर कोई मना शेट्टी के लुक और खूबसूरती की तारीफें कर रहा है। आपको बता दें कि कपल ने शादी की सबसे पहली तस्वीर खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी को काफी सीक्रेट की रखा गया। मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी थी साथ ही सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखा गया था। हर किसी को इस कपल की शादी की पहली तस्वीरों और वेडिंग लुक का इंतजार था जो कि अब खत्म हो चुका है।

तस्वीरों में केएल राहुल-अथिया हाथों में हाथ डालकर सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए अथिया ने लिखा है, 'तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।'

अथिया ने अपनी शादी की पोस्ट के साथ आगे लिखा है, "आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उसने घर में शादी की है जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। हम दिल से इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।"

इस शादी में दूल्हा दुल्हन को तमाम कीमती तोहफे फिल्म और क्रेकिट स्टार्स की ओर से भेज गए हैं। इसके साथ ही अब हर किसी को अथिया और के एल राहुल के रिसेप्शन पार्टी का काफी बेसब्री से इंतजार है जो कि आईपीएल के बाद प्लान किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X