..................... Suniel Shetty wants to see Ahan Shetty in the remake of 'Gopi Kishan', expressed his wish! 'गोपी किशन' के रीमेक में अहान शेट्टी को देखना चाहते हैं सुनील शेट्टी, खुद जताई इच्छा! - Hindi Filmibeat

'गोपी किशन' के रीमेक में अहान शेट्टी को देखना चाहते हैं सुनील शेट्टी, खुद जताई इच्छा!

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को लेकर अच्छी खबरें बॉक्स ऑफिस से आ रही है क्योंकि उनकी पहली फिल्म तड़प काफी पसंद की जा रही है। अहान शेट्टी के काम से उनके पिता सुनील शेट्टी काफी ज्यादा खुश हैं क्योंकि फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं। ऐसे में सुनील शेट्टी ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि चर्चा में लगातार बना हुआ है। दरअसल सुनील शेट्टी चाहते हैं कि अहान शेट्टी उनकी एक फिल्म का रीमेक करे।

जी हां.. ये इच्छा सुनील शेट्टी ने जाहिर की है और अपनी सुपरहिट फिल्म गोपी किशन को लेकर उन्होने इच्छा जाहिर की है। गोपी किशन 1994 में रिलीज़ हुई एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी,

sunil shetty, ahan shetty, सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी

इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने डबल रोल निभाया था। उनके साथ इस फिल्म में शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर नजर आईं थीं। इस वक्त रीमेक का जमाना है और इसी को लेकर सुनील शेट्टी से पूछा गया था।

इच्छा जाहिर करते उन्होने कारण बताया है

इच्छा जाहिर करते उन्होने कारण बताया है

इस फिल्म को लेकर इच्छा जाहिर करते उन्होने कारण बताया है कि इस फिल्म में दो किरदार हैं, एक काफी गु्स्सैल है और दूसरा भोला भाला, अहान के लिए ये चैलेंजिंग होगा। अहान को लेकर सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि..

क्या बोले अभिनेता?

क्या बोले अभिनेता?

"मुझे अब भी लगता है कि अहान को किसी भी अन्य शैली में काम करने से पहले अभी भी तीन या चार फिल्मों की जरूरत है... रोमांस और एक्शन के अलावा क्योंकि खुद को स्थापित करना, अपनी तीव्रता और अपने प्रदर्शन को दिखाना अब बहुत महत्वपूर्ण है।"

 फिल्म काफी देरी से रिलीज हो पाई

फिल्म काफी देरी से रिलीज हो पाई

तड़प की बात करें तो कोरोना काल के कारण फिल्म काफी देरी से रिलीज हो पाई थी। इस फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया है। इसके पहले भी वो कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं।

अच्छा डेब्यू

अच्छा डेब्यू

अहान शेट्टी के लिए शायद ही इससे अच्छा डेब्यू साबित होता। आने वाले समय में अहान को हम किस तरह की फिल्मों में देखेंगे ये तो वक्त ही बताएगा।

तड़प काफी अच्छी कमाई कर रही है

तड़प काफी अच्छी कमाई कर रही है

फिलहाल तड़प काफी अच्छी कमाई कर रही है और लोगों का प्यार पहले दिन से इस फिल्म को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने ही बता दिया था कि फिल्म कमाल करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X