"धड़कन" सीक्वल स्टारकास्ट- अक्षय कुमार के बेटे और सुनील शेट्टी के बेटे के साथ शिल्पा शेट्टी की बेटी!
साल 2000 में आई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म "धड़कन" सुपरहिट रही थी। फिल्म के गाने आज भी काफी चर्चित हैं। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी कुछ सालों पहले घोषणा की गई थी, लेकिन फिर बात अटक गई। हाल ही में इंस्टा लाइव के दौरान सुनील शेट्टी ने धड़कन 2 पर बात की।
एक लाइव चैट के दौरान सुनील शेट्टी से सवाल किया गया कि वो धड़कन 2 में बतौर स्टारकास्ट किसे देखना चाहते हैं? तो एक्टर ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। सुनील शेट्टी ने कहा, मैं मेरे बेटे अहान शेट्टी, अक्षय कुमार के बेटे और शिल्पा शेट्टी की बेटी को देखना चाहूंगा।

साथ ही उन्होंने कहा, सीक्वल में मैं चाहूंगा कि अहान को हीरोइन मिले क्योंकि धड़कन में शिल्पा मुझे अक्षय के पास चली गई थी। लेकिन उनकी बिटिया अभी बहुत छोटी है और बहुत प्यारी है।
बहरहाल, कोई शक नहीं कि एक ही फिल्म में अक्षय कुमार के बेटे आरव और सुनील शेट्टी के बेटे अहान को देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। उम्मीद कर सकते हैं कि निर्माता सीक्वल पर एक बार फिर काम शुरु करने की सोचें।


Click it and Unblock the Notifications