आर्यन खान ड्रग मामले में सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं सुनील शेट्टी- आर्यन को लेकर दिया था बयान
बीते दिन ड्रग मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आर्यन के साथ ही दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जो हैं अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा। हालांकि, पूछताछ के बाद एनसीबी की ओर से आर्यन को बड़ी राहत मिली है। एनसीबी ने रविवार को कहा कि वह क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन की हिरासत की मांग नहीं करेगा।
Recommended Video
वहीं, इस मामले में आर्यन खान का नाम सामने आते ही जब एक इवेंट के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी से सवाल किया गया, तो उन्होंने आर्यन के प्रति सपोर्ट दिखाते हुए कहा कि, वह बच्चा है, उसे सांस लेने दें। इस बयान के बाद से ही सुनील शेट्टी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने कहा था, "जब कहीं छापा मारा जाता है तो कई लोगों को हिरासत में लिया जाता है और हम मान लेते हैं कि इस लड़के ने ड्रग्स लिया ही होगा। लेकिन अभी प्रक्रिया जारी है.. उस बच्चे को थोड़ा सांस लेने दीजिए। सच्चाई सामने आने दीजिए। जब भी बॉलीवुड में कुछ होता है तो मीडिया एक दम से टूट पड़ती है और नतीजे पर पहुंच जाती है। बच्चे को मौका दीजिए। सच्चाई सामने आने दीजिए। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चे का ख्याल रखें।"


Click it and Unblock the Notifications