..................... Suniel Shetty talks about Athiya Shetty and KL Rahul wedding rumors during Dharavi Bank promotion। कब शादी करने जा रहे हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी, पापा सुनील शेट्टी ने अब दिया बड़ा बयान - Hindi Filmibeat

कब शादी करने जा रहे हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी, पापा सुनील शेट्टी ने अब दिया बड़ा अपडेट

Suniel Shetty Athiya Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपने रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला कर लिया है। इस वजह से अथिया शेट्टी और केएल राहुल लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों 2023 के जनवरी महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

हालांकि, उनकी शादी को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ये कपल अपनी शादी को लेकर हमेशा चुप्पी साधे रहते हैं। लेकिन, अब अथिया शेट्टी के पिता और सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने खुद इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और यह साफ-साफ बता दिया है कि दोनों आखिरकार शादी कर रहे हैं या नहीं।

सुनील शेट्टी दरअसल, पिछले दिनों अपनी फिल्म 'धारावी बैंक' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। इस इवेंट में जब उनसे उनकी बेटी की शादी के बारे में सवाल किया गया तो सुनील शेट्टी ने कहा- 'मुझे भी बता देना जब तुम्हें कन्फर्म डेट्स पता चल जाए, ताकि मैं भी शादी को अटेंड कर सकूं।' सुनील शेट्टी के इस बयान यह तो साफ हो गया है कि दोनों अभी शादी नहीं कर रहे हैं।

क्यों उड़ी शादी की खबरें

क्यों उड़ी शादी की खबरें


दरअसल, दिसंबर में ये खबर सामने आई थी कि, केएल राहुल ने बीसीसीआई से जनवरी के पहले सप्ताह में छुट्टी मांगी है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने खुलासा किया था कि उनकी छुट्टी के आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। इस खबर के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि केएल राहुल ने शादी के लिए ही इस छुट्टी की मांग की है।

बांग्लादेश सीरीज के बाद मांगी छुट्टी

बांग्लादेश सीरीज के बाद मांगी छुट्टी

तब ऐसी खबरें भी आई थी कि, बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज के बाद बीसीसीआई से छुट्टी की बात की है। यह भी कहा गया था कि दोनों के परिवार ने भी शादी के सिलसिले में मुलाकात की है और आगे की तैयारियों में अब व्यस्त हैं। वहीं, 'धारावी बैंक' के प्रमोशन के दौरान पहले सुनील शेट्टी ने कहा था कि, दोनों जल्द ही शादी करेंगे।

2018 से कर रहे डेट

2018 से कर रहे डेट

अथिया शेट्टी और केएल राहुल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया और केएल राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया लेकिन रिलेशनशिप पर मुहर तब लगी पिछले साल इंग्लैंड सीरीज से पहले केएल राहुल ने अथिया शेट्टी का नाम पार्टनर के रूप में बीसीसीआई को दिया था।

कंफर्म किया रिलेशनशिप

कंफर्म किया रिलेशनशिप

2021 में अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। केएल राहुल ने रोमांटिक कैप्शन के साथ अथिया को बर्थडे विश किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X