..................... सलमान खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने गलत समझा- सुनील शेट्टी Suniel shetty talk about Salman Khan friendship and his helping habit - Hindi Filmibeat

सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री ने हमेशा गलत समझा, उस लड़के का दिल खरे सोने का है- सुनील शेट्टी

By Filmibeat Desk

सलमान खान का नाम बॅालीवुड के मददगार स्टार्स में शामिल है। फिर चाहे किसी नए स्टार का लांच हो या फिर कोरोना वायरस महामारी में महादान को लेकर हो। सलमान खान हमेशा से लोगों की मदद में यकीन करते रहे हैं। हालांकि कभी उन्होंने इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की है।

लेकिन इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जो कि सलमान खान के बड़े दिलवाला होने की लंबी कहानी सुना सकते हैं। सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दोस्ती के लिए भी पहचाने जाते हैं। उनके खास दोस्त में एक नाम शामिल है सुनील शेट्टी का।

Suniel shetty, Salman Khan,

जी हां, सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में सलमान खान की ट्रोलिंग और उनके खिलाफ बोलने वालों की बोलती ये कह कर बंद कर दी है कि सलमान खान को हमेशा से गलत समझा जाता रहा है। सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि सलमान खान अपने जरिए दी गई मदद पर कभी किसी से कोई बात या फिर उसका प्रचार नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X