किसान आंदोलन पर ट्रोल सुनील शेट्टी का बड़ा बयान- देश को बदनाम किया, मैं भी किसान,सरकार के साथ हूं

By Filmibeat Desk

किसान आंदोलन पर पॅाप स्टार रिहाना के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बॅालीवुड स्टार्स ने बैक टू बैक पोस्ट शेयर कर ये बात रखी कि भारत एक साथ है। इसके साथ अक्षय कुमार, अजय देवगन और सुनील शेट्टी ने विदेश मंत्रालय के बयान को रीट्वीट करते ेहुए अपना पक्ष रखा था। सुनील शेट्टी ने अपना समर्थन सरकार के तरफ दिखाया था।

उन्होंने ये भी कहा था कि वह खुद एक किसान हैं। इसके बाद से ही उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। सुनील शेट्टी ने आधे सच को खतरनाक बताया था। खुद को बुरी तरह ट्रोल होता हुआ देखकर एक वेबसाइट से बातचीत में सुनील शेट्टी ने अपनी राय जाहिर की है। साथ ही खुद के सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे की सोच और भारत सरकार और किसान आंदोलन के बीच खुद की राय भी जाहिर की है।

Suniel Shetty,

ई टाइम्स से बातचीत में सुनील शेट्टी ने अपना पक्ष साफ तौर पर रखते हुए ये बताया है कि उन्होंने जो भी लिखा था उस पर वह कायम हैं और रहेंगे।

मैं किसान का समर्थन कर रहा हूं

मैं किसान का समर्थन कर रहा हूं

सुनील शेट्टी ने बताया कि मैं किसानों का समर्थन कर रहा हूं। मैं सरकार का समर्थन कर रहा हूं। भारत का भी समर्थन कर रहा हूं।

हमारे देश की गलत तस्वीर दिखा रहे हैं

हमारे देश की गलत तस्वीर दिखा रहे हैं

सुनील शेट्टी ने कहा कि मेरा बयान भारत के बाहर के उन सेलेब्स के लिए बिल्कुल साफ था जो हमारा नाम खराब कर रहे हैं। हमारे देश में जो हो रहा है उसकी गलत तस्वीर दिखा रहे हैं।

मैं खुद किसान हूं- सुनील शेट्टी

मैं खुद किसान हूं- सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं खुद किसान हूं। मेरे पूर्वज भी किसान थे। हमें इस बात का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

किसान हमारी रीढ़ की हड्डी-सुनील शेट्टी

किसान हमारी रीढ़ की हड्डी-सुनील शेट्टी

वह आगे कहते हैं कि किसान हमारी रीढ़ की हड्डी हैं, यह बहुत अहम चीज है। मेरा बयान बिल्कुल साफ है। ये उन सभी सेलिब्रेटीज के लिए जो बिना कुछ जाने हमारे देश पर कमेंट कर रहे हैं।

हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण - सुनील शेट्टी

हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण - सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने कहा था कि हमें हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण रखना चाहिए, क्योंकि आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है।

केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के विरोध में

केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के विरोध में

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 2 महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। अपनी मांग को पूरा नहीं होता देख किसानों ने 6 फरवरी को राष्ट्रीय और राज्य हाईवे को जाम करने की चेतावनी भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X