गुटखा कंट्रोवर्सी पर सुनील शेट्टी का बड़ा बयान- इंडस्ट्री में बहुत कुछ होता है, मैं भगवान नहीं हूं
बॅालीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को हाल ही में गुटखा विज्ञापन के कारण ट्रोल होना पड़ा। जिसका जवाब भी सुनील शेट्टी ने बेबाकी से सोशल मीडिया पर दिया। वहीं अब एक इवेंट के दौरान पर भी गुटखा विज्ञापन को लेकर सुनील शेट्टी ने अपनी राय जाहिर की है। बता दें कि हाल ही में सुनील शेट्टी को एक यूजर ने टैग करते हुए गुटखा किंग कह दिया था।
इसी मामले पर सुनील शेट्टी ने खुलकर बात की है। सुनील शेट्टी ने रियल स्टेट के इवेंट के दौरान मीडिया से इस पर बात की है। सुनील शेट्टी ने मीडिया के समक्ष कहा कि तम्बाकू बिकता है। इसलिए इसका विज्ञापन होता है। जिनको इसका इस्तेमाल नहीं करना वह दूर रहते हैं। मैं भी दूर ही रहा हूं।

सुनील शेट्टी ने आगे यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में और भी बहुत कुछ होता है। जिससे मैं खुद को दूर ही रखता हूं। उन्होंने आगे अपनी बात को रखते हुए कहा कि मैं संत हूं। न मैं भगवान हूं। न ही संत हूं। बहुत सारी खामियां मुझमें भी हैं। इसलिए इन सब बातों पर कमेंट करना पसंद नहीं है मुझे।

सुनील शेट्टी का जवाब
सुनील शेट्टी ने इससे आगे कहा कि मेरे नाम से किसी ने ट्वीटकर कहा था कि आप भारत देश को बिगाड़ रहे हो। बच्चों को गलत सिखा रहे हो। कैंसर इंडिया बना रहे हो तो क्योंकि उसने चश्मा पहन रखा था। मैंने उससे कहा था कि बेटा चश्मा बदल दे या नंबर बदल ले। क्योंकि बेटा तुझे दिखाईनहीं दे रहा है। उस पोस्टर पर मैं नहीं हूं।

सुनील शेट्टी ने बोला- मैं तो बहुत ज्यादा मीठा भी नहीं खाता
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि सबकी अपनी सोच है। मेरा कहना एक सलाह ही था। मैं तो बहुत ज्यादा मीठा भी नहीं खाता। ज्यादा खाना भी नहीं खाता। इसका मतलब मैं सही और दूसरे गलत। वो मैं नहीं कह सकता हूं।

गुटखा किंग ऑफ इंडिया सुन भड़के सुनील शेट्टी
बता दें कि कुछ दिन पहले शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार का पोस्टर शेयर कर एक यूजर ने सुनील शेट्टी को टैग कर लिखा था कि इतने एड देख लिए इस हाइवेपर कि अब गुटखा खाने का मन कर रहा है। हे गुटखा किंग ऑफ इंडिया।

क्या था पूरा मामला
इस यूजर ने आगे लिखा है कि आपके बच्चों को आप पर शर्म आनी चाहिए। आप देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। भारत को कैंसर नेशन मत बनाओ बेवकूफों।इसी पर सुनील शेट्टी ने जवाब देते हुए लिखा था कि भाई तू अपना चश्मा अजस्टकर ले या बदल सकें। इसके बाद यूजर ने माफी मांगते हुए कहा था कि मेरी मंशा आपको आहात करने की नहीं थी। आपसे बहुत प्यार करता हूं।


Click it and Unblock the Notifications