अब सुनील शेट्टी के बेटे करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू..सुपरस्टार डायरेक्टर करेंगे लॉन्च!
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अब बॉलीवुड में आने की तैयारी में हैं। उन्हें साजिद नाडियावाला लॉन्च करेंगे।
खबरें ये आ रही हैं कि जान्हवी कपूर, ईशान कपूर मराठी फिल्म की रीमेक सैरात से डेब्यू करेंगे और इसी बीच एक और बड़ी खबर ये हम आपको बताने जा रहे हैं कि जल्द ही सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे और उन्हें लॉन्च करेंगे कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार बॉलीवुड प्रोड्यूसर और डायरेक्टर साजिद नाडियावाला।
[CONFIRM: इस ब्लॉकबस्टर रीमेक से होगी दो सुपरस्टार के बच्चों की #newEntry]
साजिद नाडियावाला पहले भी टाइगर श्रॉफ को लॉन्च कर चुके हैं और उनका करियर भी बिल्कुल सही ट्रैक पर चल रहा है। अगर साजिद नाडियावाला अहान को भी टाइगर श्रॉफ की तरह लॉन्च करते हैं तो हो सकता है उनका भी करियर भी निकल पड़े।


Click it and Unblock the Notifications