..................... suniel shetty says people are being cheated in the name of fitness in India - Hindi Filmibeat

सुनील शेट्टी: फिटनेस इंडिया अभियान एक बिजनेस है, लोगों से करोडों ठगकर कमाई की जा रही है

हाल ही में शुरु हुअ फिट इंडिया के अभियान में लोगों का काफी अलग मानना है और इस पर लोग ध्यान दे रहे है। इस बात पर सुपरस्टार सुनील शेट्टी का जो मानना है वो आपको दिमाग चलाने पर मजबूर कर देगा। उनका कहना है कि फिटनेस का पूरी तरह से बाजारीकरण हो चुका है और फिट इंडिया के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है करोड़ो कमाए जा रहे है।

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी भी फिटनेस पर काफी ध्यान देते है और इस उम्र भी किसी युवा के जैसी उनकी फिटनेस है। बता दें कि अभिनेता हाल ही मे इस अभियान से जुड़े है और इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

suniel shetty, सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने कहा कि मैं इस बात का समर्थन करता हूं कि देश को फिट रहना चाहिए। उनका कहना है कि इस देश में उनके सामने अनेको अभियान तो चलाए गए है पर इस तरह का फिटनेस अभियान पहले कभी नहीं चला है।

आकड़ो पर बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि इस देश में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार है और वो भी फिट होना चाहता है। इसी बात को लेकर अभियान शुरु किया गया जो बिजनेस करके लोगों से करोड़ो कमाने के अलावा और कुछ नही है।

योग गुरु बाबा रामदेव के बारे में सुनील शेट्टी कहते है कि विदेशियों ने योग को योगा करके भारत से ही इंपोर्ट करने का ख्याल बनाया हुआ था पर बाबा रामदेव ने बता दिया कि योग भारत की ही देन है।

कोई इसका हकदार नहीं है और वो चाहे तो इसको सीख सकता है। सुनील शेट्टी ने ये बात नई दिल्ली में मिशन फिट इंडिया के लॉंच के मौके पर बताया।

सुनील शेट्टी कहना कि हमारे देश में फिटनेस को लेकर और फिट रहने का प्रयास करते समय कई सारी अफवाहें उड़ाई जाती है।

कोई कहता है कि आप चावल न ही खा सकते..तेल की चीजें नहीं खा सकते है और आपको आपको डायटिंग करना पड़ेगा। इन सब बातो को साइड में रखकर सुनील शेट्टी कहते है कि आप दबा के खाओ क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं है।

बता दें कि कुछ समय पहले यूनियन मिनिस्टर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस अभियान की शुरुआत की थी जो कि अब फैल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X