'नशेड़ियों से भरा नहीं है बॉलीवुड', सेलेब्स को ड्रगीज कहे जाने पर सुनील शेट्टी ने दिया जवाब

हाल ही में एक इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि बॉलीवुड 'ड्रगीज' से भरा नहीं है। उन्हें इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग एब्यूज एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग के मौके पर सीबीआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने बुलाया गया था। उन्होंने ड्रग से जुड़े मामलों में सेलेब्स और स्टार किड्स से पूछताछ के बारे में भी बा की और कहा कि उनकी गलतियों के लिए उन्हें माफ किया जाना चाहिए।

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड ड्रग्स संबंधित मामलों को लेकर काफी चर्चा में रहा है। हाल ही में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में एक पार्टी में कथित तौर पर ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Recommended Video

Suniel Shetty ने Bollywood में Drugs को लेकर दिया बड़ा बयान, हुए Troll | Filmibeat *Bollywood

suniel-shetty-says-bollywood-is-not-filled-with-druggies

इससे पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी एनसीबी ने ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें करीब एक महीने तक हिरासत में रखा गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। स्टार किड को हाल ही में NCB ने क्लीन चिट दे दी थी।

सुनील शेट्टी ने इन मामलों पर बात करते हुए कहा, "एक गलती करता है तो कहते हैं सब चोर हैं डकैत हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं इस इंडस्ट्री में पिछले 30 सालों से काम कर रहा हूं और यहां मेरे करीब 300 दोस्त हैं। इन लोगों ने अपनी जिंदगी में कभी कुछ नहीं किया। बॉलीवुड के अंदर सभी ड्रग्स नहीं लेते हैं। गलती हम भी करते हैं, लेकिन बच्चा समझकर माफ कीजिएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री ड्रगीज से भरी हुई नहीं है, यहां सभी नशेड़ी नहीं हैं।"

उन्होंने कहा कि वास्तविकता वह नहीं थी जिसे सोशल मीडिया पर पेश किया जा रहा था, जहां #BoycottBollywood और #BollywoodDruggies जैसे हैशटैग साझा किए जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X