'कुछ सालों के लिए मैं बिल्कुल गायब हो गया था, मीडिया और फैंस ने मुझे इंडस्ट्री में जिंदा रखा' - सुनील शेट्टी
फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक गुजार चुके अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुशी जताते हुए कहा कि आज सीनियर एक्टर्स के लिए भी फिल्मों में स्क्रिप्ट लिखी जाती है, यह बहुत अच्छी बात है। इससे एक्टर्स में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही उन्होंने अपने करियर पर भी खुलकर बातें कीं।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, मैंने 30 सालों के करियर में बहुत उतार- चढ़ाव देंखे हैं। बीच में मैं कुछ वर्षों के लिए पूरी तरह से गायब हो गया। और इसके बावजूद भी, जब फैंस प्यार देते हैं, तो आपको एहसास होता है कि आपने कुछ तो सही किया है।

सुनील शेट्टी ने साल 1992 में फिल्म 'बलवान' के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद उन्होंने वक्त हमारा है, मोहरा, दिलवाले, गोपी किसन, सुरक्षा, सपूत, बार्डर, भाई, आक्रोश, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी जैसी हिट- सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भी सुनील शेट्टी के पास कई फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications