नहीं रहे सुनील शेट्टी के पिता..93 साल की उम्र में निधन
सुनील शेट्टी के पिता की मृत्यु 93 साल की उम्र में हो गई है।
बॉलीवुड के 90 के दशक के सुपरस्टार रहे एक्टर सुनील शेट्टी के पिता का 93 साल की उम्र में देर रात निधन हो गया। वो ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अस्वस्थ होने की वजह से एडमिट थे । सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का होटल का बिजनस था।
वीरप्पा शेट्टी 9 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिए थे और होटल व्यवसायी के रूप में उनकी अच्छी खासी पहचान है। आपको बता दें कि खुद सुनील शेट्टी की भी होटल का बिजनस है। वीरप्पा शेट्टी अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटा सुनील शेट्टी और बेटी सुजाता शेट्टी को छोड़ कर गए हैं।
[Viral - पहली बार आदित्य चोपड़ा और बेटी अदिरा दिखे एक साथ..]
उन्होंने देर रात 1:30 बजे आखिरी सांस ली और कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











