सुनील शेट्टी ने किया 'एनिमल' टीज़र का रिव्यू, रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बारे में कही ये बात!

Suniel Shetty reviews Animal teaser: बीते दिन संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे हर तरफ से तारीफ मिल रही है। फिल्म का टीजर काफी रॉ, बोल्ड और जबरदस्त स्टारकास्ट से भरपूर है। खासकर रणबीर कपूर को इस खतरनाक अंदाज में देखकर लोग काफी हैरान हैं।
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीजर में सभी किरदारों की झलक दिखाई गई है और सभी काफी दमदार नजर आ रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सुनील शेट्टी ने किया एनिमल टीजर का रिव्यू
जहां सोशल मीडिया एनिमल के लिए दी जा रही प्रतिक्रियाओं से भर चुकी है, वहीं अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है। सुनील शेट्टी ने लिखा- "अभी #ANIMAL का टीज़र देखा। बहुत बढ़िया लग रहा है !!! इस फिल्म के पीछे की अविश्वसनीय टीम को सलाम, और #RanbirKapoor @अनिलकपूर @iamRashmika की शानदार स्क्रीन उपस्थिति। और बॉबी @thedeol के इस 2.0 वर्जन को बहुत सारा प्यार.. you are killing it. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"
सोशल मीडिया पर लोग एनिमल की जमकर चर्चा कर रहे हैं। 2 मिनट 26 सेकेंड के इस टीजर में.. रणबीर हो या अनिल कपूर या बॉबी देओल.. सभी कलाकार यहां बिल्कुल वाइल्ड और रॉ नजर आ रहे हैं। बता दें, फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता का रोल निभा रहे हैं। जबकि रणबीर के अपोजिट दिखेंगी रश्मिका मंदाना। फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications