Suniel Shetty ने की सलमान खान की दिल खोलकर तारीफ, बताया किस्सा, कैंसर पीड़ित बच्चे की सलमान ने कैसे की थी मदद

Suniel Shetty on Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जो समय समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा सामने आए हैं, लेकिन हमने कभी भी उन्हें उनके द्वारा किए गए नेक कामों के बारे में बात करते नही देखा हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान को 'सोने के दिल' वाला इंसान बताया।
सुनील शेट्टी इंडस्ट्री के उन गिने-चुने लोगों में से हैं जो सलमान खान को बेहद करीब से जानते हैं और उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। सलमान के इतने करीब होने के कारण, सुनील शेट्टी दुनिया को यह बताने का एक मौका नहीं छोड़ते कि वह कितने विनम्र हैं और अक्सर दबंग खान की तारीफ करते दिख जाते हैं।
वह कहते हैं, "मैंने हमेशा कहा है कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी सलमान को मेरी तरह जानता है। वह आज इस मुकाम पर है क्योंकि उनका दिल बहुत अच्छा है.."
कैंसर पीड़ित बच्चे की ऐसे की थी मदद
सलमान खान को 'एक गोल्डन हार्ट वाला व्यक्ति' कहते हुए सुनील शेट्टी बताते हैं, "मुझे अभी भी याद है कि कोई उन्हें बार-बार कॉल कर रहा था। वो मेरे साथ ही बैठा था, वह अचानक उठकर जाने लगा तो मैंने पूछा कि कहां जा रहे हो.. लेकिन उसने मुझे नहीं बताया। उसने बस कहा कि एक काम है, जब हो जाएगा तो मैं वापस आ जाऊंगा। बाद में मुझे पता चला कि वह एक बच्चे के लिए अपना बोन मैरो टेस्ट कराने गया था, जिसे बोन मैरो कैंसर था। और जहां तक मुझे पता है कि यह सबसे दर्दनाक टेस्ट होता है। उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। उसने बहुतों के लिए बहुत कुछ किया है, जिसे दुनिया नहीं जानता है.."


Click it and Unblock the Notifications











