#Comeback: वो आ गया...देखो...देखो वो आ गया...2017 का सबसे शानदार विलेन!
सुनील शेट्टी कमबैक कर रहे हैं ये तो सबको पता है। लेकिन ये कमबैक के पहले का धमाका इतना ज़ोरदार होगा ये किसी को नहीं पता था। दरअसल, वो अ जेंटलमैन से विलेन की भूमिका में बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं।
उनके किरदार के बारे में बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि वो एक कर्नल बने हैं जो सिद्धार्थ के डबल रोल में से एक के पीछे पड़ा है।

एक तरह से वो फिल्म में सिद्धार्थ के एक रोल - ऋषि के गॉडफादर बने हैं। इससे पहले सुनील शेट्टी को मैं हूं ना में तगड़े विलेन अवतार में दर्शक देख चुके हैं। हालांकि अपने करियर में उन्होंने कई निगेटिव भूमिकाएं निभाई हैं।
हाल ही में सुनील शेट्टी ने एक शानदार फोटोशूट कराया है। और उनकी फोटोशूट की तस्वीरें देखकर आप बस देखते ही रह जाएंगे। इन तस्वीरों में सुनील शेट्टी इतने फिट लग रहे हैं कि टाईगर श्रॉफ से लेकर ऋतिक रोशन तक फेल हैं। वहीं उनका नया लुक सलमान - अक्षय की फिल्मों के लुक को फेल कर दे।
अब जब सुनील शेट्टी वापसी कर रहे हैं तो उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। वैसे भी बॉलीवुड में विलेन को बहुत प्यार मिलता है। खासतौर से जब विलेन कोई हीरो हो। ये रहा सुबूत -


Click it and Unblock the Notifications












