..................... Suniel Shetty reacts on Salman Khan's rape comment controversy - Hindi Filmibeat

"सलमान 100 प्रतिशत दिल का अच्छा आदमी है...गलती हो गई!"

सलमान खान का एक बयान अभी तक सबको उलझाए हुए। जिन्हें याद नहीं उन्हें बता दें कि सलमान खान ने मज़ाक मज़ाक में कह दिया था कि सुलतान की ट्रेनिंग के बाद उन्हें किसी रेप की गई लड़की जैसा लगता था।

अब इस बारे में बॉलीवुड में दो ग्रुप तो बनने ही थे। तो एक ने सलमान को सपोर्ट किया और दूसरे ने सलमान के खिलाफ बोला। लेकिन सपोर्ट करने वाले खास इसलिए थे क्योंकि उन्होंने कुछ बोला ही नहीं।

salman khan rape comment

अब धीरे धीरे मामला ठंडा हो चुका है तो लोग बात कर रहे हैं। सुनील शेट्टी से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि "कभी कभी गलती से मुंह से कुछ निकल जाता है। ऐसा ही सलमान के साथ हुआ। मैं 100 प्रतिशत कह सकता हूं कि वो ऐसा कुछ कहना नहीं चाहता था। वो दिल का बहुत ही अच्छा आदमी है। अब गलती से कुछ हो गया।"
[सलमान खान को ज्ञान देना है...तो पहले इनके जितनी औकात होनी चाहिए!]

हाल ही में ऋषि कपूर ने भी कहा था कि सलमान खान के मुंह से ऐसा निकल गया। हालांकि उन्हें कहना नहीं चाहिए था। और लोगों को अगर दुख हुआ है तो उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए, ये इतनी भी बड़ी कोई बात नहीं है।
[#Scandal: "सलमान ने लड़की से कहा तुम्हारा घर जानता हूं...इंटरव्यू छपा तो..."]

वहीं सलमान खान को माफी मांगने के लिए महिला आयोग ने 7 दिन दिए थे जो पूरे हो चुके हैं। सलमान के वकील ने स्पष्टीकरण दिया है पर माफी नहीं मांगी है। महिला आयोग ने साफ किया है कि अगर सलमान पेशी में नहीं आए तो उनको ये गलती भारी पड़ सकती है।!
["दारू, सिगरेट...हर बुरी चीज़ से दूर हूं...सिवाय औरतों के!" - सलमान]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X